Saturday, 8 January 2022

वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिला ’’एक्सीलेंस हेल्थ केयर अवार्ड’’।

यह अवार्ड मेरे जीवन का बेहद अहम एवं यादगार सम्मान है, डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह।

मेरठ (CY न्यूज) नववर्ष 2022 का पहला सप्ताह वेंक्टेश्वरा समूह के लिए यादगार साबित हुआ। वेंक्टेश्वरा समूह के विम्स मेडिकल कॉलेज एवं मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोविड की सटीक जाँच, प्रभावी उपचार एवं शोध कार्याे के लिए ’’एक्सीलेंस हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजधानी लखनऊ के राजकीय राममनोहर लोहिया मेडिकल संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में योगी कैबिनेट के वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा.सुरेश खन्ना ने डा.सुधीर गिरि की अनुपस्थिति में यह अवार्ड उनके प्रतिनिधि डा.राजीव त्यागी को प्रदान किया। डा.सुधीर गिरि ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड के मिलने पर प्रशन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हे कोरोना की तीसरी भयानक लहर से लड़ने एवं पीड़ित लोगो की मदद करने के लिए और अधिक प्रेरणा देगा। प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डा.सुधीर गिरि को ’’एक्सीलेंस हेल्थ केयर अवार्ड’’ मिलने पर बधाई देने वालो का ताता लग गया। उनको बधाई देने वालो में कुलपति प्रो(डा.) पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, निदेशक, डा.राकेश यादव, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, डा.आर.एन सिंह, डा.राजेश सिंह, डा.एना ब्राउन, प्रदीप शर्मा, अरूण गोस्वामी, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, विश्वास त्यागी, डा.संजय तिवारी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...