Saturday, 8 January 2022

बिल्हौर विधानसभा टिकट को लेकर पुरुषों पर भारी महिला दावेदार प्रत्याशी।

बिल्हौर 07 जनवरी (CY न्यूज) विधानसभा बिल्हौर में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और समाजवादी पार्टी में टिकट लेने के लिए पुरुषों के सापेक्ष कई कद्दावर महिलाओं ने चुनावी मैदान में कूद अपना बिगुल फूंक दिया है। इनमें से प्रमुख समाजवादी पार्टी से बिल्हौर विधायक और मंत्री रही अरुणा कोरी, वर्ष 1993 में कांग्रेस की टिकट से बिल्हौर में चुनाव लड़ने वाली सरोज प्रसाद इस बार अपने पति पूर्व डी.जी.पी और भाजपा से राज्यसभा सांसद ब्रजलाल के साथ चुनाव लड़ने के लिए खुलकर सामने आ गई हैं। जबकि मिश्रिख से पूर्व सांसद अंजू बाला का नाम चर्चाओं में है। महिला दावेदारों के मैदान में आने से पुरुष प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है और वह अंदर ही अंदर अपने समर्थकों से महिला प्रत्याशियों को पैराशूट प्रत्याशी बताकर बीते 5 वर्षों तक जनता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए संगठन में कानाफूसी कर रहे हैं। विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में आईं उक्त महिला प्रत्याशियों के कारण कई युवा प्रत्याशियों के चेहरे भी मुरझा गए हैं। इनमें भाजपा, समाजवादी पार्टी के कई युवा चेहरे मायूसी के शिकार हुए हैं। पूर्व डी.जी.पी और राज्यसभा सांसद है सरोज प्रसाद के पति विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एकाएक लग्जरी गाड़ियों से सरोज प्रसाद अपने पति पूर्व डी.जी.पी और वर्तमान में राज्यसभा से सांसद व्रजलाल के साथ बिल्हौर आई, तो कई पिछलगू नेता उनके इर्द-गिर्द नाचते हुए नज़र आए। पूर्व डी.जी.पी की हनक और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा व्यवस्था देख कर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सरोज प्रसाद ने बिल्हौर से चुनाव लड़ने की बात पर पार्टी से टिकट मिलने पर ही पत्ते खोलने की बात कही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरोज प्रसाद को अभी तक विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों मतदाताओं और इतिहास भूगोल और बुनियादी समस्याओं के बारे में जानकारी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आशंका है कि उन्हें संगठन के पदाधिकारी भी डबल डोज़ के साथ ही पचाने के लिए तैयार हो पाएंगे। देवेश कोरी भाजपा के आउटडेटेड पदाधिकारियों से गुपचुप मिले। बिल्हौर विधानसभा में गुपचुप तरीके से कई भाजपा संगठन से जुड़े लोग मठाधीशो से मिलकर अपनी टिकट की दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो देवेश कोरी बिल्हौर विधानसभा के कोरी समाज के वोट को लेकर अपनी टिकट का दावा ठोक रहे हैं और आउटडेटेड हो चुके पदाधिकारियों समर्थकों से मुलाकात कर चुनावी मैदान में कूदने की अपनी इच्छा भी जाहिर कर रहे हैं। बताया गया है कि देवेश कोरी टिकट वितरण में लगे एक पदाधिकारियों के काफी करीबी हैं, लेकिन पैराशूट से आए देवेश को लेकर भी पार्टी के तरह-तरह के कयास अभी से आरंभ हो गए हैं पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में भी माथा टेक कर गए हैं।

अब तक यह लोग करते आ रहे हैं दावेदारी:

डा.नरेंद्र प्रताप, राहुल बच्चा सोनकर, मनोज दिवाकर, एम.पी सलोनिया, सियाराम कठेरिया, राजा दिवाकर, देवेश कोरी, 

अंजू बाला (चर्चा में है नाम लेकिन सामने नहीं आई) सरोज प्रसाद।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...