बी.डी.ओ के आदेश के बावजूद नहीं पहुँचा भूसा, पुआल लदा बाहर टैक्टर ट्राली पर खड़ा। किसानों की मांग पर अभी तक नहीं पहुँचा कोई अधिकारी।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 जनवरी (CY न्यूज) कंचौसी ब्लॉक भाग्यनगर के गाँव पंचायत विनपूर्रापुर के मजरा चिटकाईन पंचायत भवन में रविवार शाम से बंद लगभग एक सैकड़ा गौवंश बिना चारा-पानी के परेशान हैं। जिनको गाँव के आस-पास खेतों में तैयार फसल चरने से परेशान दर्जनों किसानों ने घेर कर भवन में बंद कर दिया है। और गेट पर ताला डालकर चाबी अपने कब्जे में ले ली है। किसान गिरजेश कुमार, विष्णु सिंह गौर, राजेंद्र सिंह, मोनू गौर, संजय सिंह, उमेश गौर, पंकज सिंह, अनुराग सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान हेतराम व पंचायत सचिव बृजेंद्र त्रिपाठी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को पंचायत की खाली सार्वजनिक भूमि पर गौशाला बनाये जाने की कई बार मांग की। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण हर सीजन में ये मवेशी उनकी फसल चरकर तबाह कर रहे हैं। जिनको बचाने के लिए वह बारिश व सर्द रात में जाग-जागकर परेशान हैं। फिर भी अपनी रोजी-रोटी नहीं बचा पा रहे हैं। इस लिए इनको घेर कर पंचायत घर में बंद करना पड़ा। किसानों ने अपने खेतों का पुआल खाने के लिए प्रधान को निरूशुल्क दिया है। जिसकी व्यवस्था करने के लिए बी.डी.ओ ने गाँव के प्रधान व सचिव को निर्देश दिये हैं। किसान मौके पर ब्लॉक, तहसील व जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। बी.डी.ओ भाग्यनगर सतीश पांडेय का कहना है कि बंद गौवंशों की उन्हें जानकारी है, खाने के लिए प्रधान पंचायत सचिव को भूसा पहुँचाने के लिए कहा गया है। शीघ्र इन मबेशी को उमरी गौशाला भेजने का प्रयास किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment