Friday, 7 January 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 53वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 06 जनवरी (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 53वें हफ्ते का आयोजन संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत संस्था ने औघड़नाथ मंदिर के बाहर बैठें रिक्शा चालकों और श्रमिकों को बिस्कुटों के पैकेटों का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस आयोजन के अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक, सीमा कौशिक, वत्सल कौशिक उपस्थित रहें। साथ ही प्रशान्त कौशिक, अश्वनी कौशिक, सतपाल दत्त शर्मा, रंजन शर्मा, शशि बाला शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, गिरिश थापर, अंकुर दत्त, आदित्य शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...