Friday, 7 January 2022

आर.ओ.बी निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन।

परजनी रेलवे क्रासिंग पर होगा निर्माण, जल्द होगा मिट्टी का परीक्षण।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 06 जनवरी (चमकता युग) परजनी रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए दिनांक 04/01/2022 दिन बुधवार को एस.डी.एम के मालभाड़ा व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे थे। इस दौरान जे.सी.बी से ओवरब्रिज की चिह्नित भूमि का सीमांकन कराया गया था। कंचौसी व झींझक क्षेत्र के बीच में परजनी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पूर्व में किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। जिसमें कुछ किसान बीच खेत में जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। 4 जनवरी 2022 दिन बुधवार को मालभाड़ा के सहायक परियोजना अधिकारी डी.सी चंपिया, रेलवे  के एक्सीएन एन.के शर्मा, एस.डी.एम डेरापुर ज्ञानेश्वर प्रसाद व नाइब तहसीलदार प्रवेश कुमार मौके पर भूमि सीमांकन परीक्षण के लिए पहुँचे थे। जिसमें ओवरब्रिज के लिए चिह्नित भूमि पर जेसीबी मशीन से मेड़बंदी कराकर सीमांकन कराया गया था। वहाँ सहायक परियोजना अधिकारी मालभाड़ा डी.सी चंपिया ने बताया था कि नोटिस निस्तारण का समय पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहीत की गई थी। जिसमें कोई आपत्ति नहीं मिली थी। और बताया कि ओवरब्रिज ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहीत की गई, भूमि में 25 किसानों को मुआवजा भी दिया जा चुका है। एक किसान की ओर से अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण नहीं दिया जा सका है। रेलवे एक्सीएन एन.के शर्मा ने भी बताया था कि ओवरब्रिज की भूमि का सीमांकन हो गया है। शीघ्र ही पुल निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। अभी भी मिट्टी का परीक्षण नहीं हो सका।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...