Monday, 10 January 2022

मेरठ में कोरोना का कहर जारी मिले 664 संक्रमित।

 

मेरठ 09 जनवरी (CY न्यूज) कोरोना की तीसरी लहर ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया  है। संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढती जा रही है। रविवार को मेरठ में 664 कोरोना से संक्रमित मिले है। इस दौरान एक कोरोना से संक्रमित की मौत हो गयी है। मेरठ में 2200 कोरोना संक्रमित केस हो चुके है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक तालियान ने बताया रविवार को 4450 सैंपल जांच के लिये गये। 5548 सैंपल जांच के लिये भेजे गये। जिसमें से 664 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस दौरान जिले में कुल कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2220 पहुंच गयी है। 2204 संक्रमित होम आईसोलेशन में है। कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत रविवार हो गयी। स्वास्थ्य विभाग लगातार अपील कर रहा है। बेवजह घरों से बाहर न निकले। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग आवश्य करे। सामाजिक दूरी को बनाए रखे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...