सोशल डिस्टेंसन का नहीं कोई इन्तजाम, मास्क भी नहीं लगाया लोग ने।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 10 जनवरी (CY न्यूज) कंचौसी सैंट्रल बैंक में पिछले कुछ दिनों से रूपये निकालने वालों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। जिसमें सबसे अधिक वह खाताधारक हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान, श्रम कार्ड योजना, विधवा-वृद्धा पेनसन योजना, एवं अन्य सरकारी राहत योजना से लाभान्वित पुरूष-महिला खाताधारक हैं। जो दो दिन छुट्टी रहने के बाद सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही गेट पर लाइन लगाये थे। शाखा खुलने के बाद इनकी संख्या सैकड़ों में पहुँच गई। जो भीषण सर्दी में एक दूसरे के नजदीक बिना मास्क लगाये खड़े दिखाई दे रहे थे। जिस कारण सामान्य लेन-देन करने वाले बैंक सदस्य काम कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बैंक के बहार इनको रोकने की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। न ही कही कोई इनके सोशल डिस्टेंस न का बचाव सूचना चस्पा है। वहीं दूसरी ओर बैंक में निकासी अधिक व जमा कम होने पर कुछ घंटो बाद कैश का भी अभाव हो गया। जिसके लिए औरेया से कैश बैन आने तक इन्तजार करने के लिए कैशियर व अन्य अधिकारियों द्वारा बताया गया। वहीं प्रबंधक मनीष कुमार शीघ्र कोरोना बीमारी के बचाव करने के लिए कह रहे थे।
No comments:
Post a Comment