औरैया मत प्रतिशत बढ़ाने में जुटा जिला प्रशाशन।
औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 10 जनवरी (CY न्यूज) आचार संहिता की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिला अधिकारी औरैया ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हर चुनाव में जो मत प्रतिशत रहता था। उसको बढ़ाने का प्रयास अबकी बार रहेगा हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत 59 या 60% तक ही रहता था। जिसको बढ़ाकर 65 से 70% करने का दावा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए उत्प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ियों समेत कई अन्य विकल्पों का भी साधन जिला प्रशासन ने लेने की बात कही है। जिला अधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा ने बताया है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और मतदाताओं को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील के साथ-साथ यथासंभव मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांग और अति वृद्ध लोगों के लिए बैलेट की भी बात जिला प्रशासन के द्वारा कही गई है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा किए जाने वाली रैलियों चुनावी खर्चों इत्यादि पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कोई भी अगर प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की दी हुई वहीं पर जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मीडिया कर्मियों से भी सहयोग की अपील की और कहा औरैया जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में मैं प्रचार डोर-टू-डोर घर-घर तक मतदाता जागरूक करने के लिए बुलावे की टीम तैयार करूंगा में कोई कमी नहीं आने दूँगा। जो भी गाइड लाइन को तोड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात जिला प्रशासन के द्वारा कही गई।
No comments:
Post a Comment