Tuesday, 11 January 2022

महिला को जहर देकर मारने का प्रयास, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती।

मेरठ/सरधना 10 जनवरी (CY न्यूज) परिवार के लोगों पर ही पत्नी को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव सलावा निवासी सन्जू पुत्र विजयपाल ने बताया कि उसने गांव में ही एक कोल्हू लगा रखा है। 9 जनवरी की रात्रि 10 बजे खाना खाकर वह अपने कोल्हू पर देखभाल करने के लिये चला गया था। रात्रि करीब 1 बजे नीटू ठेकेदार मेर साथ कोल्हू पर ही था। नीटू ठेकेदार के फोन नम्बर पर मेरी पत्नी ने मुझे फोन करके तुरंत ही घर बुलाया। घर पहुँचने पर देखा तो पत्नी कविता की हालत में मेरे होश उड़ गए मेरी पत्नी बेहोश पड़ी थी। जानकारी मिली कि मेरी पत्नी कविता ने बेहोश होने से पहले फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि मुझे कुलदीप व प्रदीप पुत्रगण विजयपाल व संविता पत्नी कुलदीप मोनू पुत्र रोहताश व रामवती पत्नी प्रदीप ने मुझे जबरदस्ती जहर पिला दिया है। मुझे कई व्यक्तियों ने पकड़ रखा था और मेरे हाथ पकड़ कर मुझे जबरन जहर दे दिया है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले गया जहाँ उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बताया गया कि अस्पताल लेजाते समय उसकी पत्नी को खून की उल्टी हुयी। सन्जू ने थाने में तहरीर देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जाँच कर कार्रवाई आश्वासन दिया है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...