मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) जिले की शहर विधानसभा सीट पर क्या इस बार कमल खिलेगा या एक बार फिर साईकिल दौड़ने में कामयाब होगी। ये बताना मुश्किल है क्योकि इस विधानसभा सभा सीट का इतिहास ही कुछ ऐसा रहा है। 2017 में इस शहर सीट पर सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को हराया था। भाजपा के कद्दावार नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अब तक आठ बार विधानसभा चुनाव लड़कर चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन इस बार उनका टिकट कट सकता है क्योकि इस बार इस सीट पर जनता का मुंड किसी भाजपा के नये चहरे को लाने का है इस सीट पर इस बार भाजपा के दिग्गज नेताओ के साथ साथ कई युवा चेहरे भी पार्टी हाई कमान से टिकट की दावेदारी कर रहे है। सूत्रों का मानना है कि इस बार पार्टी भी किसी नये चेहरे को मोका दे सकती है हालाकि ये तो वक्त ही बतायेगा की इस एतेहासिक सीट पर पार्टी किस चेहरे पर दाव खेलेगी। लेकिन हमशा से ही इस सीट पर भाजपा ने ब्राह्मण चहरे को मोका दिया है। इस बार इस सीट पर दावेदारी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री सुनील भराला, सहित एक युवा मोर्चा का एक युवा चेहरा सुमित शर्मा का सबसे ज्यादा दावेदारी में नाम चल रहा है। और बताया जा रहा है की इस युवा चेहरे की अपने ब्राह्मण समाज सहित व्यापारियो में भी अच्छी पकड़ बताई जा रही है। सूत्रों का बताना है की सुमित शर्मा बेशक अभी भी मैदान मे क्यों न नया हो लेकिन पकड़ पार्टी में किसी दिग्गज से कम नही है। बताया जाता है कि वर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हो या फिर एम.एल.सी ए.के शर्मा दोनों नेताओ से उनके काफी करीबी संबंद्ध है। हलाकि राज्यमंत्री सुनील भराला की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन इस बार किसका टिकट इस शहर विधानसभा सीट पर से होता है ये तो वक्त ही बतायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment