Saturday, 8 January 2022

उपजिलाधिकारी सुभांगी शुक्ला को मोदीनगर कांग्रेस कमेटी ने सौपा ज्ञापन।

मोदीनगर 07 जनवरी (CY न्यूज) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवहान पर विधानसभा मोदीनगर, मुरादनगर के संयुक्त तत्तवाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में तहसील मोदीनगर परिसर में धरना प्रर्दशन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुभांगी शुक्ला को सौपा। धरना प्रर्दशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव जी मौजूद रहें। इस धरने में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहारा और पल्स कम्पनियों ने करोड़ों लोगों का पैसा व अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया। गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य व बेटियों की शादी आदि के लिए अपनी मोटी कमाई सहारा में जमा कराई जो निश्चित मियाद पूरी होने के बाद भी सालों से उन्हें नहीं मिल पा रही है। प्रदेश का कोई ऐसा जिला या क्षेत्र अछूता नहीं है जहा गरीब और सामान्य वर्ग के लोगों का पैसा सहारा में न फंसा हो। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने विचार रखतें हुए कहा कि  निवेशक पिछले चार-पॉंच साल से लगातार इन कम्पनियों के चक्कर लगा रहे हैं। सहारा की शाखाओं में जाने पर वहॉं मौजूद लोग पैसा मिल जायेगा कह कर इसे टाल देते हैं। पिछली सरकारों ने उन लोगों की कोई सुध नहीं ली, जिनके सहारा व इन कम्पनियों में पैसे फंसे हुए हैं, जो उन्हें उनकी जरूरत के समय तो नहीं मिल पाये और जिनके अभी मिलने की भी कोई सम्भावना नहीं है। सहारा में तो इस कम्पनी के लगभग 12 लाख कर्मचारियों का पैसा तक फंसा हुआ है। परन्तु सरकार के पास ऐसा कोई डाटा तक नहीं है जिससे यह पता चल सके कि प्रदेश के कितने लोगों का पैसा इन कम्पनियों में फंसा हुआ है। आज सभी कांग्रेस जन ज्ञापन के माध्यक्ष से मांग करते हैं कि सहारा एवं पल्स कम्पनियों में निवेश करने वाले प्रदेश के गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों को सूचीबद्ध कर तत्काल उनका पैसा वापस हो, सरकार इसमें हस्तक्षेप करते हुए सहारा इंडिया समूह,  पल्स व सेबी को इसके लिए निर्देशित करें। इस मौके पर इंटक प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा, मंजू राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मुनीश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार राकेश गर्ग, महासचिव नंदकिशोर शर्मा, शारदा सैन, आकाश वर्मा कोषाध्यक्ष श्रीओम शर्मा, अशोक शर्मा, शहर सचिव बीना ठाकुर, ममता शर्मा, अरमान मेहदी, सलमान नकवी, गुलवीर भारद्वाज, अरूण शर्मा, अकिंत चौधरी, मुकुल शर्मा, विनोद शर्मा, निर्देष शर्मा, पोलूस मसीह, पवन कोरी, सुनील शर्मा, सजय, सुरेश शर्मा, रविन्द्र कुमार, बिटू, राजबीर सिंह, अकमल बेग, प्रमोद कश्यप, अनिल सैन, रोहित सागर, राजकुमार त्यागी, साबीर, अमन सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...