Saturday, 8 January 2022

भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा का जन्मदिन।




गाजियाबाद 07 जनवरी (CY न्यूज) गाजियाबाद स्थित जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा का जन्मदिन उनके निवास पर भोजपुरी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी ने बड़े धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम भोजपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका चौधरी ने फोन करके जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी उसके बाद अलका चौधरी उनके निवास पर पहुंची और जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा का केक कटवाकर उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। सुबह से ही जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा को सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दी। वही बहुत से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरती मिश्रा के निवास पर पहुंचकर बधाई दी और बुके भेंट किया। इस दौरान भोजपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका चौधरी के साथ मीनाक्षी शर्मा, ऋतु चौधरी, उपमा, डोली व आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...