मेरठ-- यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ इकाई की मासिक बैठक का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं उपजा के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने सभी की सर्वसहमति से 7 सदस्य निर्णायक कमेटी का गठन किया जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान, महामंत्री ललित ठाकुर, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, सरधना से जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा, मवाना से जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, जिला मंत्री ताज मोहम्मद, महानगर संयोजक अरुण सागर को नामित किया। निर्णायक कमेटी संगठन के विभिन्न वाद विवादों का निर्णय करेगी। अन्य कार्यों के लिए निर्णायक कमेटी की अहम भूमिका रहेगी। संगठन को धारदार एवं प्रगतिशील बनाने के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसका सभी पत्रकार बंधुओं ने स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री ललित ठाकुर, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान, जिला मंत्री ताज मोहम्मद, सदर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, सदर तहसील महामंत्री परमीत सिंह, नीरज शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अखिल गौतम, शिव कुमार शर्मा, अतुल महेश्वरी आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment