मेरठ 08 जनवरी (CY न्यूज) बसपा ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए समय से प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष, मंडल और सेक्टर प्रभारी लखनऊ तलब किए हैं। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों के नामों पर लखनऊ में विस्तार से चर्चा होगी। कुछ संगठनात्मक बदलाव भी हो सकते हैं। मेरठ में बसपा ने हस्तिनापुर से संजीव जाटव और सरधना से संजीव धामा को प्रत्याशी बनाया है। मेरठ दक्षिण के लिए हाजी याकूब के बेटे इमरान कुरैशी तैयारी में जुटे हैं। दक्षिण सीट से दिलशाद अहमद का नाम भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को ही आजमाएगी। किठौर सीट पर एक बार फिर गुर्जर प्रत्याशी उतारा जा सकता है। यहां लखीराम नागर और के.पी मावी के नाम चर्चा में हैं। सिवालखास से मुस्लिम, शहर से ब्राह्मण और कैंट सीट से पंजाबी पर दांव लगाया जा सकता है। बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव मेरठ की सभी विधानसभाओं सीटों के मतदाताओं के जातिगत आंकड़े और प्रत्याशियों के बॉयोडाटा लेकर शुक्रवार को ही लखनऊ रवाना हो गए। मोहित जाटव ने दावा किया कि मेरठ की सभी सीटों पर पार्टी मजबूती से लड़ेगी। रविवार को पार्टी अध्यक्ष लखनऊ में मीटिंग करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि बसपा में टिकट लेने वालों की लंबी लाइन है। जिस प्रत्याशी का नाम पार्टी हाईकमान से घोषित होगा वही चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत होगा। बहुत से दावेदार अपने मन से चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रयास है कि उप्र की सभी सीटों पर सबसे पहले बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment