मेरठ/सरधना 08 जनवरी (CY न्यूज) गुरुवार शाम मंडी परिसर में साथ में बैठकर शराब पी रहे युवक की गर्दन से सटाकर गोली मारने के मामले में उसके ही दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तमंचा बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व वासित पुत्र रशीद मूल निवासी मोहल्ला खारी कुआ सरधना, हाल निवासी ईदगाह रोड नई बस्ती सरधना देहात और आरोपी आरिफ उर्फ सुल्हड़ मोहल्ला कुम्हारान शाम के समय नई मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरिफ उर्फ सुल्हड़ ने मौका देखकर उस की गर्दन से सटाकर गोली मार दी। लोगों द्धारा घायल वासिद को उठाकर सरधना के सी.एस.सी लाया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जान से मारने के प्रयास की धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को वांछित अभियुक्त आरिफ उर्फ सुल्हड पुत्र शाहिद को नानू नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आरिफ उर्फ सुल्हड उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment