Sunday, 9 January 2022

आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन आया हरकत में उतारे गए होर्डिंग-बैनर।

मेरठ 08 जनवरी (CY न्यूज) चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के साथ प्रशासन ने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होर्डिंग-बैनर आदि उतारने की अभियान चलाया। जिसके तहत विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लगाई गई प्रचार संबंधी समस्त सामग्री को उतारने के लिए टीमों को मैदान में उतार दिया गया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सरधना नगर में पालिका की टीम ने उप जिलाधिकारी सूरज पटेल व पुलिस की मौजूदगी में राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग-बैनर आदि उतारकर पालिका परिसर में एकत्र करने का सिलसिला चलाए रखा। और साथ ही जगह-जगह लगे हुए बैनर और होर्डिंग हटाए गए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...