Sunday, 23 January 2022

अधिकारियों की फर्जी मुहर से बनाता था नकली दस्तावेज, गिरफ्तार।

मेरठ 22 जनवरी (CY न्यूज) पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने के आरोपी देवेश मित्तल को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेश का साथी अमन गर्ग को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड स्थित एक साइबर कैफे में अमन और देवेश मितल फर्जी दस्तावेज तैयार किया करते थे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज बना लेते थे। पुलिस ने 10 जून 2021 को अमन गर्ग को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। उसका साथी देवेश मितल निवासी माधवपुरम फरार हो गया था। अब एक सूचना मिलने पर गुरुवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने नामजद आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्यवाहक एस.ओ नरेंद्र कसाना ने बताया कि अभी विवेचना चल रही है। आरोपियों ने किन-किन लोगों को फर्जी दस्तावेज बना कर दिए हैं, इसकी भी जांच हो रही है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...