Monday, 3 January 2022

मेरठ में कंबल वितरण में मची भगदड़।

हादसे में आधा दर्जन घायल, पुलिस ने चलाई लाठियां।

मेरठ 03 जनवरी (चमकता युग) जानीखुर्द में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहा एक जनसभा के दौरान वैष्णो देवी जैसा हादसा होने से टल गया। दरअसल, मेरठ के सरधना में एक कंबल वितरण कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। भगदड़ मचने से कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी ने रैली का आयोजन किया था। इस दौरान जनता को कंबल वितरित करने का भी कार्यक्रम रखा गया था। रैली के दौरान इस कदर भीड़ उमड़ी कि कंबल वितरण की जानकारी लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानीखुर्द में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी नेता अमित जानी की हुई जन सकंल्प रैली में कंबल वितरण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कंबल वितरण के दौरान भारी भीड़ जमा होने पर अव्यवस्था फैल गई। इस दौरान भीड़ ने कंबल लूटने शुरू कर दिये। इस दौरान मची भगदड़ में करीब आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए हैं। पी.ए.सी और कई थानों की मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार भीड़ को काबू पाया। पुलिस ने कार्यक्रम के सयोजक अमित जानी को हिरासत में लिया हुआ है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...