Sunday, 9 January 2022

मानसिक तनाव के चलते कुएँ में छलाँग लगाकर युवक की ने की जीवन लीला समाप्त।


औरैया/अयाना (संवाददाता विपिन गुप्ता) 09 जनवरी (CY न्यूज) मानसिक तनाव के चलते एवं पत्नी से तंग आकर युवक ने कुएँ में छलाँग लगाकर आत्महत्या की। कुछ ग्रामीणों में दबी जुबान से बताया जा रहा है कि मृतक युवक का पत्नी से लगभग 6 साल से आपस में मतभेद चल रहा था। जिसके चलते युवक मानसिक तनाव में रहता था। उसी के से तंग आकर मृतक युवक ने रविवार सुबह 8:00 बजे घर के पास कुएँ में छलाँग लगा दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। बताते चलें कि अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानपुर निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र केदारनाथ पूर्व प्रधान ने मानसिक तनाव के चलते घर के पास बना 60 फुट के गहरे कुएँ में रविवार सुबह समय लगभग 8:00 बजे छलाँग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जब तक पड़ोसियों, बाप व परिवारी जनों को पता चला तब तक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे 70 वर्षीय पिता केदारनाथ व 65 बरसी माता, पत्नी सुलेखा देवी, एक बच्ची अनन्या, भाई अनुरोध प्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह आदि को अपने पीछे छोड़कर चला गया। पत्नी सुलेखा देवी अपने निजी मकान औरैया में रह कर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा कर अपना व बच्ची का गुजर बसर कर रही थी। सुलेखा देवी अपने पति से लगभग 7 वर्षों से अलग रह रही थी पत्नी का मायका कंचौसी जनपद कानपुर देहात में है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...