Sunday, 9 January 2022

रसूलाबाद मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक।


औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 09 जनवरी (CY न्यूज) कस्बे से जुड़े मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है। हालत इतनी खराब है कि तमाम सड़कें गड्डों में तब्दील हो गयी हैं। इससे अक्सर वाहन फंसने से जाम की समस्या भी खड़ी हो जाती है। रविवार सुबह औरैया-रसूलाबाद मार्ग पर कंचौसी पूर्वी क्रासिंग से गिट्टी लदा एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। ट्रक के एक तरफ झुकने से चालक व खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक को बल्लियों के सहारे रोका गया। ट्रक फंसने से घंटों जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालक और लोगों को जूझना पड़ा। औरैया-रसूलाबाद मार्ग पर पूर्वी क्रासिंग के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहाँ अक्सर लोडेड-अनलोडिंग ट्रक फंसे रहते हैं। जिससे कस्बे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। बजट के अभाव में सड़क की हालत खस्ताहाल है। ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों तरफ घंटे भर लंबा जाम लगा रहा। ट्रक से गिट्टी पलटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ट्रक को खाली करवाकर ट्रक को सड़क से हटाया गया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...