Monday, 3 January 2022

मेरठ हमारे सामर्थ्य का महत्वपूर्ण केंद्र है: प्रधानमंत्री मोदी।

मेरठ 02 जनवरी (चमकता युग) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को पहले खेल विश्वविद्यालय का तोहफा देते हुये रविवार को कहा कि भारत के इतिहास में मेरठ का नाम सिर्फ एक शहर का नहीं है, बल्कि मेरठ हमारे सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। मेरठ ने दुनिया को यह दिखाया है कि भारत का सामर्थ्य क्या है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में मेरठ आना अपने आप में मेरे लिए बहुत अहम है। भारत के इतिहास में मेरठ का स्थान सिर्फ एक शहर का नहीं है, बल्कि मेरठ हमारी संस्कृति और सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरठ देश की महान संतान मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली रही है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा (मेजर ध्यानचंद) के नाम पर किया था। आज मेरठ का खेल विश्वविद्यालय मेजर ध्यान चंद को समर्पित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन से पूर्व मेरठ के सलावा में 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके लिये वे दिल्ली से हवाई मार्ग की बजाय सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों से भी बातचीत की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे। बातचीत के अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ तस्वीर भी खिंचवायी। प्रधानमंत्री ने खेल उत्पाद से जुड़ी समग्रियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और इस दौरान वे कुछ खेल सामग्रियों का उपयोग कर उसका अनुभव लेते भी दिखे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...