मेरठ 08 जनवरी (CY न्यूज) विधानसभा चुनावों की घोषणा पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री प्रशान्त कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य चार राज्यों में चुनावों की घोषणा कर चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के उत्सव का आगाज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह चुनाव केवल मात्र एक चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव उनके लिए बदलाव का चुनाव हैं। प्रशान्त कौशिक ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी इन चुनावों से सामने आएगी और यह चुनाव भारतीय राजनीति की दिशा और दशा बदलने में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाला साबित होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशान्त कौशिक ने कहा कि मुद्दे इन चुनावों में अनेक है लेकिन प्रमुख रूप से बेरोजगारी, महंगाई, महिला सशक्तिकरण, किसानो से जुड़े मुद्दे, कोरोना काल में ध्वस्त हुई व्यवस्था के कारण कोरोनावायरस से पीड़ित परिवारों का संघर्ष और लॉकडाउन में श्रमिकों के साथ हुआ दुर्व्यवहार जैसे मानवीय संवेदनाओं के मुद्दे भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे, साथ ही कटुता, द्वेष की राजनीति के खिलाफ यह चुनाव बड़ी भूमिका निभाने वाला साबित होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment