मेरठ 08 जनवरी (CY न्यूज) आम आदमी पार्टी मेरठ 48 शहर विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन कपिल शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आदित्य पैलेस तेजगढ़ी चोपले के पास गढ़ रोड शास्त्री नगर मेरठ में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में डा.शकील अहमद व सफाई कर्मचारी अमन ने पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फीता काटकर किया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा हम दिल्ली का अरविंद केजरीवाल का मॉडल लेकर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे हैं दिल्ली में हमने जो कहा वो किया अब उत्तर प्रदेश की बारी है उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए मन बना चुकी है अब वो वक्त है जब सभी मतभेद भुलाकर आम आदमी पार्टी का समर्थन करे। आपने देखा चंडीगढ़ के कारपोरेशन चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम आये है। उसका एकमात्र कारण दिल्ली सरकार के जनहित के काम है। अरविंद केजरीवाल ने 2 जनवरी को लखनऊ में हुई महारैली मे 300 यूनिट बिजली फ्री, 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने रु1000 भत्ता, प्रदेश के हर बेरोजगार युवा को हर महीने रु5000 बेरोजगारी भत्ता, हर साल 10 लाख रोजगार, किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली जैसे ऐतिहासिक ऐलान जब से किए हैं। तब से योगी सरकार ने बिजली के दाम आधे करने का आदेश जारी कर दिया। यह पहली जीत है आम आदमी पार्टी की क्योंकि हम मुद्दों के आधार पर चुनाव कराने आए है। अब से पहले सिर्फ जाति और धर्म संप्रदाय के नाम पर चुनाव होते थे। इसलिए तमाम कार्यकर्ता दिन-रात जुट जाइए कंधा से कंधा मिलाके कैप्टन कपिल शर्मा के लिए प्रचार करिए। कैप्टेन कपिल कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहां कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और दिन-रात पार्टी का प्रचार प्रसार करूंगा। इस अवसर पर जिले के कोषाध्यक्ष एस.के शर्मा, आर.टी.आई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जी एस राजवंशी, जिले के उपाध्यक्ष आरिफ खान, जिले के सचिव संजय जोशी, माइनॉरिटी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिन्दर, माइनॉरिटी विंग के जिला सचिव फ़ारूक़ क़िदवई, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबली देवी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजस चौहान, इत्यादि ने अपने विचार रखे। आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष एस.के शर्मा ने मंच संचालन किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment