Tuesday, 11 January 2022

मेरठ में कोरोना की सुनामी।

एक दिन में आंकडा 1 हजार के पार मिले 1030 संक्रमित।

मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) कोरोना की तीसरी लहर में लोगो की लापरवाही खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। इसका उदाहरण मेरठ में देखने को मिल रहा है। सोमवार को मेरठ में अब तक के सबसे अधिक 1030 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले है। यह आकंडा काफी चौकाने वाला है। अगर यही लापरवाही रही तो लोकडाउन की स्थिति  बन सकती हेै। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा अशोक तालियान ने बताया सोमवार को 9529 सैंपल जांच के  लिये भेजे गये जिसमें 8958 की रिपोर्ट आयी है। जिसमें से 1030 लोगों में  कोरोना का संक्रमण मिला है। इस दौरान एक कोरोना से संक्रमित  व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस तरह मेरठ कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढकर 3225 जा पहुंची है। जो काफी चिंताजनक है। संक्रमित मरीजों के बढने का सबसे बडा कारण बाजार  में लोगो की लापरवाही दिखाई दे रही है। कोरोना का  खुलकर धज्ज्यिां उडाई जा रही है। ई-रिक्शा, चालक, वाहन चालक बिना मास्क के चल रहे है। बाजार में बिना मास्क के लोग जा रहे है। जिसके कारण कोरोना कासंक्रण तेजी से फैल रहा है। यही कारण एक सप्ताह में जिस तरह संक्रमितों की संख्या में बढोत्तरी हुई । वह काफी चिंताजनक है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...