मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पिता की डांट से नाराज एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर अपना भेजा उड़ा लिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि सिर्फ कुत्ते की पिटाई करने की वजह से युवक के पिता ने उसे डपट दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गांवड़ी गांव निवासी ब्रजवीर चौधरी खेती-बाड़ी करते हैं। बताया जाता है ब्रजवीर का 23 वर्षीय बेटा विपिन नेहरा पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। ब्रजवीर के मुताबिक विपिन कुत्ता पालने का शौकीन था। सोमवार की सुबह विपिन अपने पालतू कुत्ते को टहलाने गया था। मगर घर वापस लौटते ही गुस्से से आग बबूला हुआ विपिन अचानक कुत्ते की पिटाई करने लगा। जिसके चलते उन्होंने बेजुबान को पीटने पर बेटे विपिन को डपट दिया। इस दौरान विपिन की मां भी वहां पहुंची और पिता का साथ देते हुए बेटे को डांट दिया। जिससे आहत होकर विपिन ने तमंचे से गोली मारकर अपना भेजा उड़ा लिया। धमाके की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो विपिन का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। जवान बेटे की लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी के बाद परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि विपिन जिद्दी किस्म का युवक था। वह पहले भी कई बार ग्रामीणों से विवाद और गांव में फायरिंग कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment