Thursday, 13 January 2022

नोडल अधिकारी ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मेडिकल कॉलेज में किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के कार्यों का लिया जायजा।

बच्चों व 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की अलग-अलग सूची बनाए जाने के निर्देश।

चिकित्सालयों में भर्ती कोरोना मरीजों से की फोन पर वार्ता।


मेरठ 12 जनवरी (CY न्यूज) प्रदेश के राहत आयुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर को एक जगह करने के निर्देश दिए ताकि सतत निगरानी की जा सके। उन्होंने अनट्रेक्ड पेशेंट्स को आर.आर.टी ( रैपिड रिस्पांस टीम) व अन्य माध्यमों से ट्रैक करने के लिए करने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज जाकर वहां ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे हैं वैक्सीनेशन के कार्यों को देखा। नोडल अधिकारी व प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमान्ड एंड कंट्रोल सेंटर (आई.सी.सी.सी) पहुंचे। उन्होंने कहा जनपद में जितने मरीज चिकित्सालयों में भर्ती हैं उनमें से कितने क्रिटिकल हैं, कितने वेंटिलेटर पर हैं व कितने ऑक्सीजन पर हैं इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को होनी चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती कुछ मरीजों से फोन पर वार्ता की तथा उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से कहा “उन्हें शासन ने भेजा है अगर कोई दिक्कत व परेशानी है तो बताएं।” इस पर मरीजों व उनके तीमारदारों ने बताया अस्पताल में कोई परेशानी नहीं है अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कंट्रोल रूम के प्रभारियों को निर्देशित किया कि बच्चों व 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की अलग-अलग सूची बनाई जाए। भर्ती बच्चों का अस्पताल से फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कोविड चिकित्सालयों का सही प्रकार से सैनिटाइजेशन हो यह सुनिश्चित कराएं। नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीजों से निर्धारित दर के अनुरूप ही चार्ज करें ,यह सुनिश्चित किया जाए। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान रणवीर प्रसाद ने वहां बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनर को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने के लिए कहा, साथ ही पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को भी नियमित रूप से विजिट करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे हैं वैक्सीनेशन के कार्यों को देखा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बी.पी शर्मा ने बताया होम आइसोलेशन में 3192 व्यक्ति हैं तथा 31 मरीज चिकित्सालयों में भर्ती हैं। सभी से बराबर संपर्क किया जा रहा है।इस अवसर पर सीडीओ एस चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, डा.सुधीर, डा.वी.पी शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...