ब्लॉक रजपुरा के 50 गांव में घर-घर सर्वे करेगी संस्था
मेरठ 12 जनवरी (CY न्यूज) जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे टी.बी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग देने के सामाजिक संस्था “ग्रामीण समाज विकास केंद्र” ने हाथ बढ़ाया है। संस्था इसके लिए जनपद के रजपुरा ब्लॉक के 50 गांवों में घर-घर सर्वे करेगी और लोगों को टी.बी के प्रति जागरूक करेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.गुलशन राय ने कह टी.बी व कुपोषण के खिलाफ और सक्रियता के साथ अभियान चलाए जाने के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आह्वान पर कई सामाजिक संस्था आगे आ रही हैं। इसी क्रम में सामाजिक संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने भी कदम आगे बढ़ाया है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर टी.बी मरीजों को खोज रहा है। अब ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने भी इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का बीड़ा उठाया है। डा.राय ने कहा ‘संस्था के सहयोग से हम टी.बी उन्मूलन कार्यक्रम को और प्रभावी बना सकेंगे।’ ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सचिव मेहरचंद ने कहा टी.बी के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है कि आमजन इस बीमारी के प्रति जागरूक हो और बचाव के साथ ही प्रारंभिक लक्षण नजर आने पर ही उपचार शुरू हो। ताकि टी.बी मरीज के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के 50 गांवों में लोगों को टी.बी के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए संस्था द्वारा गांव-गांव सर्वे कराया जाएगा और टी.बी मरीजों को विभाग से जोड़ना, मुफ्त जांच करवाना, अस्पताल से मुफ्त दवा दिलवाना आदि ऐसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे मरीजों को टी.बी को मात देने में सहयोग मिल सके। इसके लिए संस्था ने पांच मोबिलाइजर नियुक्त किए हैं, जो टी.बी के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने, कोरोना से बचाव को टीकाकरणमें भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे। लाइलाज नहीं है टी.बी जिला क्षय रोग अधिकारी का कहना है टी.बी लाइलाज बीमारी नहीं है लेकिन समय रहते इसका पूरा उपचार जरूरी है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर टी.बी की जांच व उपचार की निरूशुल्क व्यवस्था है। यही नहीं निक्षय पोषण योजना के तहत उपचाराधीन मरीज को पोषण के लिए 500 रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं। यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
No comments:
Post a Comment