Sunday, 30 January 2022

धमकी देने वाले नेताओं को अब जनता देखेगी- स्मृति ईरानी।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने आज मेरठ में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से वोट की अपील।

मेरठ 29 जनवरी (CY  न्यूज) केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को मेरठ में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से वोट की अपील की। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के कैंट प्रत्याशी के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को भी उन्होंने संबोधित किया। स्मृति ईरानी का मेरठ में भव्‍य स्‍वागत किया गया। कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित फाजलपुर के मेन रोड मार्केट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घर-घर प्रचार कर पार्टी के पर्चे वितरित किए। वहीं प्रेस वार्ता में स्‍मृति ने कहा कि धमकी देने वाले सपा नेता तो अब जनता देख लेगी। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने की पार्टी की रणनीति का साझा किया। फाजलपुर में घर-घर प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अक्श फर्नीचर हाउस पहुंची, जहां दुकान मालिक मोहम्मद आबिद की पत्नी मोहसिना अपने चार वर्ष के बेटे कबीर को लेकर खड़ी थी। स्मृति ईरानी ने अपने गले से फूल की माला निकाली और कबीर को पहनाई। कबीर की मां मोहसिना ने कहा कि आज कबीर का जन्मदिन है, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बच्चे का गिफ्ट हम पर उधार रहा। आप भाजपा के कमल निशान पर वोट देकर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इसके पहले ढोलक मंजीरे की थाप पर भाजपा की महिला विंग का मुख्य गीत ष्भाभी जी वोट देना, भैया जी वोट देना, खिलेगा कमल का फूल और जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे इन गीतों पर महिलाएं ने नृत्‍य भी किया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...