मौसम विभाग ने दी चेतावनी।
लखनऊ 21 जनवरी (CY न्यूज) मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम के साथ घने कोहरे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ लगभग 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 22, 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लगभग पूरे प्रदेश में ठंडे दिन की स्थिति और सुबह के समय कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान गाजीपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 3.8 डिग्री सेल्सियस और फुरसतगंज में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बादलों की उपस्थिति देखी जा सकती है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाने लगेगा, जिससे 22, 23 और 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (ए.क्यू.आइ) 252 पर दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment