मेरठ 20 जनवरी (CY न्यूज) सुभारती विश्वविद्यालय के परफार्मिंग आर्टस विभाग में चल रहे अतिथि व्याख्यान की श्रृंखला के तीसरे चरण में विश्वविद्यालय कत्थक नृत्याचार्य पद्मविभूषण पं.बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस चरण की अतिथि व्याख्याता रही पं.बिरजू महाराज की शिष्या व विश्वविख्यात कत्थक नृत्यांगना विदुषी पद्मश्री शोवना नारायण, इन्होने पं.बिरजू महाराज व उनकी शिक्षण पद्धति विषय पर व्याख्यान दिया। अतिथि व्याख्यान का आरंभ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल व ललित कला संकाय के प्राचार्य प्रो.डा.पिंटू मिश्रा, विभागाध्यक्षा डा.भावना ग्रोवर व प्रवक्ता डा.प्रीति गुप्ता ने पं.बिरजू महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित करके किया फिर देश विदेश से जुड़े सभी प्रतिभागियों के साथ पांच मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात शोवना ने अपने गुरू व आदर्श पं.बिरजू महाराज की शख्सियत व उनके शिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे गुण और अभिव्यक्ति, नियंत्रण और अनुग्रह का एक दुर्लभ सयोंजन थे। नृत्य सिखाते वक्त वे हर चीज के संतुलन व मापदंड व सुंदरता पर ज्यादा जोर देते थे। शोवना ने कहा कि मेरे गुरू ने कभी नाट्यशास्त्र व अभिनय दर्पण नही पढे़ थे अपितु वे अभिनय दर्पण को रहे थे उनका संपूर्ण जीवन कत्थक नृत्य, संगीत, अभिनय की त्रिवेणी सम था। उन्हें रेडियों पर गाने का बड़ा शौक था। म्यूजिक कम्पोज करने और कोरियोग्राफि का भी बहुत शौक था हर बात में अभिनय की सुन्दरता है ऐसा वो कहते थे। किस स्वर के साथ क्या भाव क्या अंगसंचालन होना चाहिए साथ ही प्रस्तुति में सौन्दर्य का समावेश करने की कला में वे अपनें शिष्यों को निपुण करते थें। शोवना ने गुरू के साथ कुछ संस्मरण भी समस्त प्रतिभागियों संग साझा किये। शोवना ने पं.बिरजू महाराज द्वारा बनाई गई ठुमरी, वाही है कदम्ब जहाँ वेणु और मृदंग बाजे व काहे को मेरे घर आये हो को विभिन्न प्रकार के भावप्रदर्शन द्वारा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बहुत से छात्र छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया अन्त में शोवना ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए व कला में निपुण होने के लिए टाइममैनेजमेंट के साथ एकाग्रता होना बहुत जरूरी है। इस व्याख्यान के अन्त में विभागाध्यक्ष प्रो.डा.भावना ग्रोवर ने विदूषी शोवना नारायन का इतने सुन्दर व्याख्यान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डा.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, ललित कला संकाय के प्राचार्य डा.पिन्टू मिश्रा का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों तथा विभाग कें सदस्यों डा.प्रीति गुप्ता, डा.आकांक्षा सारस्वत, निशी चौहान, श्वेता सिंह व अभिषेक मिश्रा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ कार्यक्रम का समापन किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment