Monday, 28 February 2022

किसान के खेत में उपजा दिल की शक्ल का आलू।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 फरवरी (CY न्यूज) कंचौसी बान गाँव निवासी किसान चंद्रशेखर शर्मा ने खेत में बोई आधा एकड़ आलू की फसल में पकने के दौरान पिछले शनिवार खोदाई के समय दो सौ पच्चीस ग्राम दिल की बनावट का आलू मजदूरों को पैकिट भरते समय मिला। जिसको देखने के लिए गाँव व आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। किसान चंद्रशेखर ने यह आलू अपने घर रख लिया है। और आस-पास लगने वाली कृषि प्रदर्शनी में ले जाने की कह रहे हैं। खेत में आलू की अच्छी फसल पैदावार हुई है। जिसे वह कोल्ड स्टोर में रख रहे हैं।



पुलिस सेवा संस्था ने किया ज्वाइनिंग कार्यक्रम।


मेरठ 28 फरवरी (CY न्यूज) पुलिस सेवा संस्था का ज्वाइनिंग कार्यक्रम ग्रीन ऑर्चिट रिसोर्ट में रखा गया। जिसमे अभिनव गुप्ता को मेरठ महानगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया और साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए की हमे पुलिस के लिया कैसे काम करना है कैसे लोगो को पुलिस के लिए प्रेरित करना है और सभी को पुलिस सेवा संस्था के उद्देश्य भी बताएं और टीम ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। और तरुण शर्मा कांग्रेस जिला महासचिव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कार्यक्रम में सनी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष, प्रचार मंत्री वसीम असलम, अमन शर्मा टीम लीडर, अक्षय सैनी सदस्य, पूर्णिमा शर्मा सदस्य और शांति सेवा समिति के अध्यक्ष आशिफ चौधरी उपस्थित रहे।



’’राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’’ पर वेंक्टेश्वरा में क्विज, पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रदर्शनी, आयोजित।

विज्ञान रटने की नहीं, बल्कि आत्मसात करने की विधा-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।


मेरठ 28 फरवरी (CY न्यूज) वेंक्टेश्वरा संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 4 दिनो से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के समापन पर उनके विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, डीन एप्लाईड साईन्स डा.सी.पी कुशवहा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि आज विज्ञान एवं तकनीक के दम पर कई यूरोपीय देश दुनिया के सिरमौर बने बैठे है। हमे भी नयी शिक्षा निति के अनुरूप विज्ञान को रटने के बजाय आत्मसात करने की आवश्यकता है। संस्थान प्रबन्धन ने विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, कुलसचिव डा.रविशंकर, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, कार्यक्रम संयोजक डा.सी.पी कुशवाहा, डा.विवेक सचान, डा.एना ब्राउन, डा.वर्षा यादव, डा.ललिता नेगी, आँचल चौधरी, डा.एस.एन साहू, डा.योगेश्वर, डा.अनिल जयसवाल, एस.एस बघेल, जी.डी कटियार, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 59वें हफ्ते का आयोजन।


मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 59वें हफ्ते का आयोजन संस्था की संरक्षिका शशि बाला शर्मा के सहयोग से बच्चा पार्क चौराहे पर आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत राहगीरों, रिक्शा चालकों और श्रमिकों को समोसो का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया गया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक के आयोजन में सहयोग करने के लिए शशि बाला शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक, सत्यपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सीमा शर्मा, रुपान्त त्रिवेदी, वत्सल कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहें। मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हुआ विशाल भण्डारे का अयोजन।


मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विशाल भण्डारे का अयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ बोधि उपवन में सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। डा.विवेक कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने साहस से अंग्रेजी हकूमत की नीव हिला दी थी। वह राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष हैं। उन्होंने राष्ट्रीयता और समाज हित में बलिदान देकर भारतीय वसुंधरा को गौरवांवित किया। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक महापुरूषों की जयंती एवं पुण्यतिथि सुभारती दिवस के रूप में मनाकर सभी विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दिलाई जा रही है। इस अवसर पर डा.नीरज कर्ण सिंह, अशोक टकसालिया, इंद्रपाल बौद्ध, जसविन्दर सिंह, सतेन्द्र कुमार, अभिषेक मलिक, जावेद, गौरव आदि उपस्थित रहे।

यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए यूपी सरकार जारी किया नंबर, एक कॉल पर मिलेगी मदद।

लखनऊ 27 फरवरी (CY न्यूज) यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के प्रति चिंता का इजहार करते हुये उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित लोगों की मदद के लिये शुक्रवार को हेल्प लाइन नम्बर जारी किये है। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में इमरजेंसी के हालात बने हुये है। ऐसे में सरकार ने उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति, जो अभी यूक्रेन में हैं उन तक सहायता पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने इंतजाम किये है। विदेश मंत्रालय एवं यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास से तालमेल के लिये प्रदेश सरकार ने राहत आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश के नागरिकों के स्वदेश लौटने की कार्यवाही को फेसिलिटेट करेंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (2437) स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं-(0522) 1070, मोबाइल नं-9454441081 तथा ई-मेल आईडी rahat@nic.in है।सरकार ने यूक्रेन में फंसे यूपी के लोगों से अपील की है कि वे विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी का अनुपालन करें। गौरतलब है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के द्दष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कॉमर्शियल फ्लाइट बन्द हैं। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बन्द है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर संचालित किये जा रहे हैं।



क्रांतिकारी पंडित चंद्र शेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।


मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) आज युवाओं द्वारा शहीद महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य रूप से ऋषभ पाराशर (प्रदेश सचिव एन.एस.यू.आई), पंडित रजत शर्मा, अमित पंडित छात्र नेता सी.सी.एस.यू, अर्पित शर्मा छात्र नेता सी.सी.एस.यू,सोनू पंडित छात्र नेता सी.सी.एस.यू, प्रज्वल  शर्मा, नानू पंडित, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस पर छात्र नेता ऋषभ पाराशर ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्र शेखर आज़ाद सभी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं जिन्होंने इस देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम सभी उनको नम्र आंखो से उनके चरणों को नमन करते हैं।

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च को।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 27 फरवरी (CY न्यूज)  सर्व समाज सेवा समिति द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन  27 मार्च को लहरापुर कस्बा में किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष विकास जादौन ने दी। उन्होंने बताया है कि बच्चों के बौद्धिक भाषायी ज्ञान हेतु इस  परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। समिति उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय व प्रवक्ता जितेंद्र चौहान ने  बताया है कि ये परीक्षा उन बच्चों के लिए एक अवसर लेकर आई है। जो बच्चे अपने दम पर कुछ कर दिखाना चाहते हैं। अपने समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं। नॉलेज पावर इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर राहुल चौहान, अंशिका बाजपेई, अंजलि निषाद, शिवानी त्रिवेदी, अंकुश कश्यप, भुवन जादौन, उत्तम राजावत, ब्रजरूप कुशवाहा, विपिन दुबे, अंकित दिवाकर आदि सदस्य मौजूद रहे।



नालियाँ चोक होने से ग्रामीणों को बढ़ी परेशानी।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 27 फरवरी (CY न्यूज) शहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोगवॉ के मजरा पुरवा महिपाल में नालियाँ चोक होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। आवाजाही में परेशानी हो रही है। और 6 महीनों से नालियों की सफाई न होने के कारण ग्रामीणों में सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीण राजू कुमार, राम सिंह, अबलाख, विनोद राजपूत, राजाराम, कमलेश आदि ने बताया है कि गाँव में सफाई कर्मचारी तैनात होने के बाद भी 6 महीने से गाँव में नालियों की सफाई नहीं हुई। कूड़ा करकट और पॉलिथीन इकट्ठा होने से नालियाँ चोक हो गई हैं। जिस कारण गाँव का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। जिस कारण गाँव की सड़कों और नालियों का गंदगी से बुरा हाल है। नालियाँ गंदगी से पटी होने के कारण आए दिन सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में सफाई कर्मचारी  तैनाती होने के बाद भी स्वयं ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गाँव में सफाई न करने पर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वीडियो सहार मुनीश सिंह ने बताया है कि जल्द ही चोक नालियों सफाई करवाई जाएगी।



Sunday, 27 February 2022

30 लाख का सोना लेकर कारीगर हुआ फरार।

मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) थाना नौंचदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में सोने की चेन बनाने वाली फैक्ट्री का चार माह पहले नियुक्त किया गया। कारीगर करीब 30 लाख रुपये का सोना लेकर भाग गया। दो दिन बाद मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है। जयदेवी नगर में संजय रस्तोगी की सोने की चेन बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें बड़ी संख्या में कारीगर काम करते हैं। चार माह पहले बंगाल निवासी अतीकुर्रहमान को काम पर रखा था। दो दिन पहले दोपहर में वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बीच में ही चला गया। शाम को जब स्टाफ ने सोने का मिलान किया तो करीब पांच सौ अस्सी ग्राम कम मिला, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जांच में पता चला कि सोना अती कुर्रहमान के पास था। जिसने जाते समय जमा नहीं किया। रात भर मैनेजर और स्टाफ उसका मोबाइल मिलाते रहे। लेकिन पता नहीं चला। जब कमरे पर पहुंचे तो उसका सामान भी नहीं था। मैनेजर ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।



एस.एस.पी आवास के पास लूट।

मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) रविवार मेरठ के एस.एस.पी के आवास से कुछ ही कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन निकलते ही लूटपाट की वारदात अंजाम दी। सिगरेट और पान मसाला सप्लाई करने वाले एक बुजुर्ग से करीब 60 हजार की सिगरेट का बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रजबन निवासी राजेश मित्तल सिगरेट और पान मसाला सप्लाई का काम करते है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह सिगरेट से भरा बैग लेकर लालकुर्ती क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने रियाज की दुकान पर पहुंचे थे। यहीं पर बाइक सवार दो बदमाशों ने राजेश मित्तल से सिगरेट से भरा हुआ बैग लूटा और फरार हो गए। बैग में करीब 60 हजार कीमत की सिगरेट बताई गई हैं। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास काफी घेराबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। राजेश मित्तल की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। लालकुर्ती पुलिस फिलहाल आसपास के इलाके में सी.सी.टी.वी कैमरा की छानबीन में लगी है।



उत्तर प्रदेश बहराइच शान्तिपूर्ण मतदान के लिए निरन्तर भ्रमणशील हैं: डी.एम व एस.एस.पी।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 27 फरवरी (CY न्यूज) विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा मतदान व्यवस्था के लिए नियुक्त किये गये। ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा ले रहे तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। जनपद बहराइच में 55% हुआ मतदान जिसमें बुजुर्ग महिलाएं एवं युवाओंं ने हर्ष उल्लास के साथ किया मतदान 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं ने किया पहली बार मतदान और विकास के नाम पर किया मतदान।



मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच में मेरठ प्रशासन एकादश 06 विकेट से विजयी।

मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) प्रशासन एवं विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों/एन.जी.ओ के मध्य बेहतर तालमेल, सौहार्द एवं समन्वय बढ़ाये जाने के उद्देश्य से एक मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार सुबह को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना स्टेडियम के ग्राउंड पर किया गया, जिसमें प्रशासन एकादश ने मैच 06 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर एन.जी.ओ एकादश के कप्तान रमनकान्त ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एन.जी.ओ एकादश की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए, जिसमें करमवीर ने 19 गेंदों में 62 रन और देवराज ने 39 गेंदों में 52 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रशासन एकादश की ओर से रतन कुमार सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जवाब में 173 लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने मात्र 16 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर यह मैच जीत लिया, जिसमे रविंद्र ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 86 रन बनाए। आयुक्त सुरेन्द्र सिंह व दीपांशु सहाय ने बल्लेबाज़ी में सहयोग किया गया, गेंदबाजी में एन.जी.ओ एकादश की ओर से रमनकांत ने 3 विकेट लिए। रविन्द्र को बेस्ट बेस्टमैन, करमवीर को मैन ऑफ दि मैच और रतन कुमार को बेस्ट बाॅलर चुना गया। प्रशासन एकादश में एम.डी पावर काॅर्पोरेशन अरविन्द मलप्पा बंगारी, एस.डी.एम मेरठ संदीप भागिया, एस.डी.एम सरधना सूरज पटेल, डी.एफ.ओ राजेश कुमार, ए.एस.पी सूरज राय, ए.एस.पी आयुष विक्रम व ए.एस.पी विवेक यादव, अयाज़ मेवाती व सर्जुन कुमार द्वारा प्रतिभाग किया, जबकि एन.जी.ओ एकादश में अमित अग्रवाल, नीरज मिश्रा, अमित नागर, धीरज कुमार, नवीन प्रधान, कर्मवीर मोरल, देवरथ चौधरी, संजय विश्नोई आदि ने प्रतिभाग किया। समाजसेवी विपुल सिंघल, मुकेश अग्रवाल व अन्य ने आयुक्त सुरेंद्र सिंह को जीत की बधाई दी। मैच के आयोजन में गेम सिटी एरीना के महाप्रबन्धक डा.एस.सी अग्रवाल व नलिन अग्रवाल का सहयोग रहा।



ताइक्वांडो कलर प्रतियोगिता में 143 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग।

कानपुर 27 फरवरी (CY न्यूज) डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अंतर्गत ताइकांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एच.एल ताइक्वांडो क्लब के सभी ब्रांच के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अतः आयोजन स्थल कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी जरौली में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक राज वर्मा, विनीत राठौर, संजय कुमार, आकाश तिवारी, कुलदीप वर्मा, जितेंद्र राठौर एवं निर्माण कमेटी में हिमांशी राठौर, लक्ष्मी वर्मा, आदित्य शुक्ला, श्रेयांशी, सचान, प्रांजल गुप्ता, सौम्या, अंजलि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।



हिंदू नववर्ष पर्व पत्रक का विमोचन हुआ।

मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) गढ़ रोड़ स्थित राधा गोविंद मंडप में हिंदू नववर्ष पत्रक का विमोचन हुआ। ज्योतिषाचार्य डा.राम प्रकाश शास्त्री ने बताया सन 2022-2023 के व्रत त्यौहार तिथि इस पत्रक में हैं। इस पत्रिका का लेखन निर्माण जून 2021 से ही आरम्भ कर दिया था। शास्त्र सम्मत विधि से सनातन धर्म की परम्परा अनुसार पर्व परिचय पत्रिका को तैयार किया गया है। इस पत्रिका के अनुसार से व्रत त्यौहार करने से निश्चय ही पुण्य की प्राप्ति एवं सनातन धर्म की रक्षा होगी। इस पर्व परिचय वितरण एंव विमोचन कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, सी.ए मनोज कुमार गर्ग, श्याम लाल गर्ग, एस.के गर्ग, मनीष मित्तल, राकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, ब्रोडवे मीडिया लिंक से मयंक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।



Tuesday, 22 February 2022

तिराहे पर टेंपो पलटने से छात्र की मौत।


मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) सदर बाजार क्षेत्र में जी.टी.बी स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर को स्कूली बच्चों से भरा टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो चालक ने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कट मारा। इसके कारण टेंपो का बैलेंस बिगड़ गया और पहिया डिवाइडर पर चढ़ने के कारण टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार 6 बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल हो गए। अगस्तय पुत्र कौशलेंद्र निवासी न्यू मोहनपुरी को गंभीर हालत में के.एम.सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अगस्त्य दीवान स्कूल में छात्र 6 के छात्र थे। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है। बाकी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल टेंपो चालक शारिक को हिरासत में लिया है।

कारीगर ने हड़पे पूर्व जिला जज के 50 हजार रुपये।

मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) सदर बाजार क्षेत्र निवासी पूर्व न्यायिक अधिकारी के 50 हजार रुपये एक कारीगर ने हड़प लिए। कारीगर ने रकम लेने के बाद भी काम नहीं किया। अब आरोपी फोन भी नहीं उठा रहा। इस मामले में एसपी सिटी से शिकायत की गई है। सदर बाजार निवासी एक पूर्व न्यायिक अधिकारी के बेटे का सर्राफ का कारोबार है। इन्होंने दुकान के बाहर बोर्ड बनवाने के लिए एक कारीगर को बुलाया था। कारीगर ने 70 हजार रुपये में काम का ठेका लिया था। सितंबर 2021 में कारीगर ने 50 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद काम शुरू किया। कुछ दिन बाद वह बहाना बनाकर चला गया और लौटकर नहीं आया। जब पूर्व न्यायिक अधिकारी ने फोन मिलाया तो वह बहाने बनाने लगा। अब वह फोन भी नहीं उठा रहा। इस मामले में पूर्व न्यायिक अधिकारी ने एस.पी सिटी से शिकायत की है। साथ ही कारीगर के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी दी। आधार पर लिसाड़ी गेट गली.6 का पता दर्ज है। पूरा पता दर्ज न होने पर आधार कार्ड के फर्जी होने की भी आशंका जताई जा रही है। एस.पी सिटी ने लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। 



भारतीय सशक्त सेना से अनुशासन, धैर्य एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है- कर्नल रणजीव सिंह, नियुक्ति निदेशक, सेना मुख्यालय।

सुभारती डिफेन्स एकेडमी की ओर से भारतीय सशक्त सेना में भर्ती हेतु विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन।



मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा मांगल्या प्रेक्षागृह में भारतीय सशक्त सेना में विद्यार्थियों को भर्ती हेतु प्रेरित करने एवं उनका मार्ग दर्शन करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के सभी अधिकारियों का स्वागत पौधा भेट करके किया गया। कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल राजेश त्यागी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी का परिचय देकर सभी को इसकी सेवाओं से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण के राष्ट्रहित के उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में आजाद हिन्द फौज जैसी ऊर्जा के साथ सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश के विद्यार्थियो को सशक्त सेना से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी में सेना भर्ती के सामान्य कोर्स के साथ स्नातक कोर्स भी कराए जा रहे है। मुख्य वक्ता सेना मुख्यालय के नियुक्ति निदेशक कर्नल रणजीव सिंह ने पी.पी.टी प्रस्तुति के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को सशक्त सेना के इतिहास व इसमें भर्ती हेतु प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशक्त सेना अनुशासन, धैर्य और सेवा का नाम है जिसमें राष्ट्र की सम्प्रभुता व अखण्डता की रक्षा हेतु मॉ भारती की सेवा की जाती है। उन्होंने सेना में विभिन्न पदो के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त सेना का हर एक अंग अपने आप में विशेष है और देश सेवा ही सेना का उद्देश्य है। उन्होंने सुभारती डिफेन्स एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि सुभारती ग्रुप हमेशा से राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहा है, जो देश के लिये प्रेरणा स्त्रोत है। भारतीय सेना में कोर ऑफ इंजीनियर्स मेजर निशा सिंह ने कहा कि जीवन में एक बार एसएसबी की परीक्षा अवश्य देनी चाहिए। उन्हांने कहा कि सशक्त सेना में नारियों की विशेष भूमिका है और भारतीय नारी ने अपनी योग्यता व क्षमता को सेना में लगाकर नारी के विभिन्न रूप का उत्कृष्ट वर्णन किया है। कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के मुख्य सलाहकार कर्नल डा.एन.के आहूजा ने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार हेतु एस.एस.बी, एन.डी.ए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करके प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने सेना के सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश की सरहदों की हिफ़ाज़त करने के इच्छुक युवाओं को दक्ष बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश सेवा से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में कर्नल रणजीव सिंह, मेजर निशा सिंह, विंग कमांडर प्रफुल्ल बक्शी, ब्रिगेडियर ढाका को सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन एनएसएस प्रभारी डा.नीरज कर्ण सिंह ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा.अभय शंकर गौड़ा, एस.डी.ए के सदस्य कर्नल एन.के.त्यागी, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, डा.मनोज कपिल, डा.संदीप कुमार, डा.मनोज त्रिपाठी, डॉ शशिराज तेवतिया सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य व विश्वविद्यालय के सभी संकायों एवं विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खुशहाल परिवार दिवस पर 17 महिलाओं ने कराई नसबंदी।

लाभार्थियों को परिवार नियोजन के लाभ बताने के साथ परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए गए।


मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) जिला महिला अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद में 17 महिलाओं ने नसबंदी करायी। इस अवसर पर जहां परिवार नियोजन अपनाने के लिए दंपति की काउंसलिंग की गयी वहीं परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया परिवार नियोजन सम्बन्धी जागरूकता लाने और आयोजन में दंपति की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग की गयी और साधन उपलब्ध कराये गये। खुशहाल परिवार दिवस में शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया गया। पहले समूह में उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं, दूसरे समूह में नवविवाहित दंपति और तीसरे समूह में तीन या उससे अधिक बच्चों वाले योग्य दंपति को शामिल किया गया। इन समूहों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी और उनकी इच्छा के मुताबिक जरूरी निशुल्क साधन उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर 105 महिलाओं ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, 40 महिलाओं ने आई.यू.सी डी और 25 महिलाओं ने पी.पी.आई.यू.सी.डी पर भरोसा जताया। परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया खुशहाल परिवार दिवस पर दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के लिये परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के बारे में दम्पति को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया महिलाओं के लिये गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी की सुविधा मुहैया कराई गयी। उन्होंने बताया जिन दम्पति का परिवार पूरा हो चुका है उनको परिवार नियोजन के स्थाई साधन नसबंदी अपनाने की सलाह दी गयी। इसी कड़ी में 17 महिलाओं ने नसबंदी करायी। जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सुमन सिरोही ने बताया खुशहाल परिवार दिवस का मकसद परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन का उपयोग कर दो बच्चों के बीच सुरक्षित अंतर को कायम रखना है।

रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक पहल'' विषय पर आज एक व्याख्यान का आयोजन।



हापुड़ 22 फरवरी (CY न्यूज) जनपद हापुड के ग्राम नानपुर में स्थित रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक पहल'' विषय पर आज एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता माछरा कॉलेज के शिक्षा विभाग के ऐसोसियेट प्रोफेसर डा.राकेश कुमार शर्मा जी रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह व डा.राकेश कुमार शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। डा.राकेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न मुख्य बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 65 पृष्ठों का ऐसा दस्तावेज है जो हमारे बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें विश्वस्तरीय प्रतिभा बनाने का सपना साकार करता है। शिक्षा का वर्तमान 10+2 ढाँचे के स्थान पर इस शिक्षा नीति में 5+3+3+4 का ढाँचा है, जिसमें प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था को परिवर्तित करके वर्तमान समय के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था का खाका खीचाँ गया है। डा.शर्मा ने यह भी बताया कि अब ग्रेजुयेशन के बी.ए, बी.कॉम व बी.एस.सी कोरों में पहले वर्ष सर्टिफिकेट कोर्स, दूसरा वर्ष डिप्लोमा कोर्स व तृतीय वर्ष डिग्री कोर्स के रूप में होगा।छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक क्रेडिट स्कोर हासिल करने होंगे। प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने डा.राकेश कुमार शर्मा को अंग-वस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश को स्वतन्त्र हुए काफी समय बीत गया है लेकिन इस बीच कितने ही शिक्षा आयोग व नीतियों का गठन किया गया परन्तु हमारी शिक्षा व्यवस्था में कोई आमूल चूल परिवर्तन नहीं हो सका। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा व्यवस्था में वास्तव में एक अभिनव प्रयोग है, एक अनूठी पहल है। ये शिक्षा नीति जहाँ वर्तमान विश्व के परिप्रेक्ष्य के सर्वथा अनुकूल वहीं हमारी भारतीय संस्कृति की जडों को भी मजबूत करने वाली नीति है। यदि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को हम धरातल पर लागू कर पाते है तो हम सब गौरवान्वित हो पायेंगे क्योंकि आज के इस डिजिटल युग में ऐसे ही शिक्षा के सुदृढ़ ढाँचे की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एस.सी बायोलॉजी के विभागाध्यक्ष अश्विनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए और नई शिक्षा नीति 2020 से संबंन्धित अपनी शंकाओं के समाधान हेतु प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा.पवन तोमर एंव आर.आई.टी कॉलिज के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, विकास मोहन, दीपक गुप्ता, डा.सुभम सिंह भाटी, एस.के. गौतम, रिंकेश कुमार, डा.पूनम तेवतिया, मोनिका शर्मा, कविता रानी, शाकिर अली, वसीम अकरम, हरेन्द्र सिंह, राजकुमार वर्मा, अनुज चौहान, शैंकी त्यागी, अंकित कुमार, निखिल राना, निखिल गुप्ता, डा.सरफराज आलम, रूचि शर्मा, कंचन शुक्ला, इरम राजपूत आदि उपस्थित रहें।

थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार व चोरी गया माल बरामद।


मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) दिनांक 21/22.02.2022 की रात्रि को वादी सन्तराम पुत्र खीमचन्द नि.मौ गिरजाघर मलियाना थाना टी.पी नगर जनपद के घर में घुसकर अज्ञात चोरो द्वारा 03 सोने की चैन व कान के दो टोप्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना टी.पी नगर पर मु.अ.सं 63/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसके सफल अनावरण हेतु थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मु.अ.सं 63/2022 धारा 380 भादवि चोरी गयी 03 पीली धातु की चैन बरामद की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1.अरविन्द पुत्र सन्तराम नि.मौ गिरजाघर मलियाना थाना टी.पी नगर मेरठ।

2.गुलशन पुत्र गोपीचन्द नि.मौ शक्तिनगर मलियाना थाना टी.पी नगर मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

1.चोरी गयी 03 पीली धातु की चैन बरामद।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.उ.नि.अशोक कुमार थाना टी.पी नगर मेरठ।

2.का.798 मोहित कुमार थाना टी.पी नगर,मेरठ।

3.का.1092 निखिल पाण्डेय थाना टी.पी नगर, मेरठ।

वेंक्टेश्वरा में तीनदिवसीय स्पोटर्स मीट ’’स्पर्धा-2022’’ का शानदार शुभारम्भ।

खेलो इण्डिया जैसी योजनाओ के लागू होने से ओलम्पिक एवं कॉमनवेल्थ में भारत का वर्चस्व बढा-डा.सुधीर गिरि।



मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) वेंक्टेश्वरा संस्थान में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से तीनदिवसीय वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’स्पर्धा-2022’’ का शानदार शुभारम्भ हुआ। आयोजित स्पोर्टस मीट ’’स्पर्धा-2022’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, प्राचार्य विम्स डा.सतीश अग्रवाल, नर्सिंग प्रिंसीपल डा.एना ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं सफेद कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार की ’’खेलो इण्डिया’’ जैसी शानदार योजना से देश में खेल प्रतिभाऐ आगे आकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। वेंक्टेश्वरा स्पोटर्स मीट ’’स्पर्धा-2022’’ को प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, डीन मेडिकल डा.सतीश अग्रवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, डा.राजेश सिंह, डा.एना ब्राउन, डा.सी.पी कुशवाह, डा.एस.एन साहू, कोच अभिनव राणा, डा.मोहित शर्मा, एच.आर हेड शिव शंकर, राष्ट्रीय एथलीट सुमायरा जावेद, कोच पुरूजीत सिंह, पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी जोगिन्दर सिंह, विश्वास त्यागी, एस.एस बघेल, सी.ओ गुरूदयाल सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


दूध व्यापारी ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) दूध व्यापारी ने एक युवक पर रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्राम महादेव निवासी चन्द्रपाल पुत्र सुभाष प्रजापति ने बताया कि वह दूध का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गांव का ही एक युवक मुठमर्द, हत्यारा, झगड़ालु, बदमाश किस्म का है। जिसकी थाने पर हिस्टीशीट खुली हुयी है। प्राथी 21 फरवरी करीब सुबह 7 बजे  गाँव में दूध लेने गया था। जब वह उसके मकान के पास पहुचा तभी उक्त आरोपी ने कहा कि में तुम्हारे पहले दूध के पैसे नहीं दूंगा और आगे भी मुझे फ्री दूध देना पडेगा। मुझे खर्चे के लिये पैसे देने पडेगे। ऐसा करने से मैने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया पीड़ित ने इस संबंध में थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



गौरव शर्मा ने यू.जी.सी-नेट में की सफलता हासिल।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) मेरठ में स्थित गंगा कॉलोनी के रहने वाले गौरव शर्मा जो गौतम बुध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा से मीडिया स्टडीज में अपनी पी.एच.डी कर रहे हैं। गौरव शर्मा ने यू.जी.सी के द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की। हाल ही में गौरव शर्मा को आई.सी.एस.आर से डॉक्टर फेलोशिप मिली है। गौरव शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से एमफिल और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर स्नातक की डिग्री प्राप्त की।



Monday, 21 February 2022

यूनिवर्सल प्ले स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन।


मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) यूनिवर्सल प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन चेयरमैन देवराज सोम व बबीता सोम के द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व रंग बिरंगे चित्रों के द्वारा मातृभाषा दिवस को दर्शाया। साथ ही प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने बताया कि मातृभाषा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मातृभाषा से ही हमारी पहचान है और हमें अपनी मातृभाषा को बोलने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए।



एसिस्टेंट प्रोफेसर ने किया नेट क्वालीफाई।

शिक्षिका ने नेट में पाई सफलता

अब दो विषयों में नेट क्वालीफाई।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) शास्त्री नगर के ब्लॉक निवासी डा.स्वाति अग्रवाल ने नेट (होम साइंस) की परीक्षा में पाई सफलता। ब्रॉडवे मीडिया लिंक्स के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल की धर्मपत्नी डा.स्वाति ने होम साइंस से पी.एच.डी के बाद अब नेट की परीक्षा में सफलता पाई। गत वर्ष स्वाति एजुकेशन से नेट क्वालीफाई कर चुकी है। लॉक डाउन में ऑनलाइन सेमिनार के जरिए अनेक प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे। डी.ए.वी डिग्री कालेज, बुढ़ाना की शिक्षिका डा.स्वाति को कॉलेज के प्राचार्य डा.प्रदीप कुमार एवं समस्त शिक्षको ने इस सफलता के लिए बधाई दी।



भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगजुक का जन्मदिवस मनाया गया।


मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रीय छात्र एवं वैश्विक सम्बन्ध विभाग एवं सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में भारत एवं भूटान के रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भूटान के नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगजुक की 42 वीं जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। बुद्धिस्ट स्टडीज के ध्यान केन्द्र में कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत भूटान के विद्यार्थियां के बीच उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं देकर किया। कार्यक्रम में भूटान एवं श्रीलंका के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कुलपति डा.जी.के थपलियाल ने कहा कि भारत सरकार भूटान के साथ अपनी अनूठी और विशेष मित्रता को सबसे अधिक महत्व देती है। इसी उद्देश्य से सुभारती विश्वविद्यालय भूटान की संस्कृति एवं शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहा हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज एवं सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डा.हिरो हितो ने भूटान के नरेश श्री महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगजुक की जयंती पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच का संचालन तासी डीम एवं करमा वांगचुक ने किया। कार्यक्रम में तेनजिन छोदेन, पेमा डेचेन, जिगमी जैनगमो, चाहदोर गेलटसेन, नवोदया, थूजी वांगडा सुब्बा एवं नगवांग तेशेन्ट आदि भूटानी विद्यार्थी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भूटान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय छात्र एवं वैश्विक सम्बन्ध विभाग के निदेशक डा.आर.के.शर्मा, डा.नीरज कर्ण सिंह, शम्मी सक्सैना, पंकज तालियान, डा.सीमा शर्मा, डा.मनोज कपिल, समीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...