Wednesday, 16 February 2022

550 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 16 फरवरी (CY न्यूज) पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव चौधरी द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव कुमार सिसोदिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.02.2022 को समय करीब 22.55 बजे क्षेत्र में भ्रमण व देख भाल के दौरान थाना क्षेत्र पयागपुर के अन्तर्गत इन्द्रापुर के पास से 01 नफर अभियुक्त मुसम्मी वरुण पुत्र घनश्याम नि.इन्द्रापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच को 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 32/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

दिनाँक 15.02.2022 को क्षेत्र में भ्रमण व देख भाल के दौरान इन्द्रापुर में अचानक एक व्यक्ति झोला लेकर पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा तब पुलिस द्वारा दौडा कर पकड कर तलाशी ली गई तो अभियुक्त मुसम्मी वरुण पुत्र घनश्याम उम्र 38 वर्ष नि.इन्द्रापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच के पास से 550 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद हुआ तत्पश्चात अभियुक्त को हिरासत में लेकर अभियुक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 32/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट.का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः

1.वरुण पुत्र घनश्याम उम्र 38 वर्ष नि.इन्द्रापुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1.उ.नि.रामकेश 

2.हे.का.विकास मिश्रा 

3.हे.का.श्रीनाथ शुक्ला

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...