Thursday, 3 February 2022

पिछली सपा सरकार में उनके मंत्रियों ने केवल विकास के नाम पर जनता को छला है: सत्यवीर त्यागी।


मेरठ 02 फरवरी (CY न्यूज) खरखौदा,जनप्रतिनिधि, किठौर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लोकप्रिय नेता सत्यवीर त्यागी ने बुधवार को खरखौदा ब्लॉक के अंतर्गत खंदावली ग्राम में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पिछली सपा सरकार में उनके मंत्रियों ने केवल विकास के नाम पर जनता को छला है। जरा याद करिए शाम होते ही कट्टा गिरोह सड़क पर लूटपाट करने के लिए निकल पड़ता था। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। व्यापारियों को शाम ढलते ही लूट लिया जाता था। चारों तरफ अराजकता ही फैली हुई थी। लेकिन अब चीजें बदली हैं, और भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था सुधरी है। अब क्षेत्र के गुंडे माफिया जेल की सलाखों के पीछे नजर आते हैं। अभी कल किठौर विधानसभा के सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई ऐतिहासिक जनसंवाद सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा में अब माफियाओं, गुंडों पर बाबाजी के बुलडोजर चलते हैं। जनसंपर्क अभियान में खरखौदा ब्लॉक के धनोटा, खंदावली, खानपुर, नगलापातु, चंदपुरा, नयागांव, मीरपुरा, धनतला, बहरानपुर, उलधन, मढैया, सेतकुआं सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बैठक व जनसंपर्क किया। सत्यवीर त्यागी के जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रत्येक जाति धर्म के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में जनमानस मौजूद रहा। इस दौरान रोबिन गुज्जर, देवेंद्र गुर्जर, पप्पू गुर्जर  सेतकुआ, फिरे राम गुज्जर, अंकुर त्यागी, संजय प्रजापति, गौरव गर्ग, आशीष लोहिया प्रधान, अमित धनतला, राहुल मावी चंदपुरा, हरेंद्र भड़ाना, लीलु ठेकेदार, रवि त्यागी  खरखौदा, विशांत बिजौली, ऋषि त्यागी (सदश्य, जिला पंचायत), अमित त्यागी बिजौली, हर्षित गर्ग, मुकेश गुप्ता, आदेश त्यागी बिजौली, अमित त्यागी माछरा, कैप्टन राजेश त्यागी, अतुल त्यागी कौल, पुनित त्यागी (प्रमुख, खरखौदा), सचिन त्यागी पांची, मनोज त्यागी पांची, शेखर त्यागी मीरपुरा, राजेश्वर छत्री, अशोक पोशवाल, रोहित गुप्ता, जितेंद्र त्यागी कैली, एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...