Tuesday, 22 March 2022

चीन में 133 यात्रियों को ले जा रहा विमान पहाड़ से टकराया हुआ क्रैश।

चीन 21 मार्च (CY न्यूज) चीन में 133 लोगों ले जा रहा यात्री जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कइयों के हताहत होने की आशंका है। ये जानकारी स्टेट ब्रॉडकास्टर सी.सी.टी.वी ने सोमवार को दी। हताहतों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। सी.सी.टी.वी के मुताबिक-बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग लग गई। चारों तरफ धुआं दिख रहा था। बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक-चाइना ईस्टर्न फ्लाइट एम.यू5735 हवाई अड्डे के कर्मचारियों का हवाला देते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...