Wednesday, 16 March 2022

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 मार्च तक रद्द।

डी.जी.पी मुकुल गोयल का आदेश।

लखनऊ 15 मार्च (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी होली त्योहार को देखते हुए अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, 16 और 20 मार्च के बीच कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी जिला और मंडल पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन हो। डीजीपी ने बताया कि हालांकि, विशेष मामलों में कर्मियों को छुट्टी दी जा सकती है। इससे पहले डी.जी.पी मुकुल गोयल ने आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। इसमें संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुख्ता पुलिस प्रबंध करते हुए मोबाइल पेट्रालिंग की व्यवस्था करने, सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी कराने को कहा है। डी.जी.पी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे होलिका कमेटी, पीस कमेटी और नागिरक सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें करके समस्याओं का पता लगाएं और जिला प्रशासन के सहयोग से कम से कम समय में उनका निराकरण कराएं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...