मेरठ 15 मार्च (CY न्यूज) लेडीज क्लब द्वारा यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लेडीज क्लब के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रखा गया। जिसमें क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षाओ को भव्य रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें क्लब के आधार स्तंभ की पदवी से सम्मानित किया गया। 30 से अधिक पूर्व अध्यक्षाओ का बुके देकर पटका पहनाकर सम्मान प्रतीक और उपहार देकर और उनके सम्मान में कुछ पंक्तियां पढ़कर फूलों की वर्षा करके अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता व सचिन नीता दुवलिश में सभी पूर्व अध्यक्षाओ का आभार प्रकट किया। कविता वासवानी व शशि सिंघल ने बहुत ही खूबसूरती से क्लब के 70 वर्षों का इतिहास सबको बताया। क्लब के इतिहास पर बनाई गई पिक्चर भी सभी को दिखाई गई। सभा में अतिथि के रूप में मधु अग्रवाल (पत्नी विधायक अमित अग्रवाल) छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, वीना वाधवा, मधु वत्स (चेयरमैन हरि पर्याय संस्था), गीता शर्मा (महिला मोर्चा अध्यक्ष बीजेपी) शिप्रा रस्तोगी रही। नारी शक्ति सम्मान के रूप में इस सभी का सम्मान किया गया। क्लब सदस्य नीता गुप्ता, रितु गर्ग, अनुषा अग्रवाल, वसुधा सेठ, पूर्व अध्यक्षा शिखा भार्गव, पूर्व अध्यक्षा शालिनी गुप्ता द्वारा अपनी मधुर वाणी में ईश वंदना व लता मंगेशकर के गाने गाकर सबको मंत्र मुग्ध किया। इतना ही नहीं इसके बाद शुरू हुआ हास्य कवि सम्मेलन जिसका मंच संचालन हास्य कवि प्रतीक गुप्ता द्वारा किया गया और हरियाणा के कवि यशदीप कौशिक ने हंसा हंसा कर सबको लोटपोट कर दिया। हास्य व्यंग के छुपे रुस्तम कवि ने समा बांध दीया कवि संजीव मुकेश ने ताबड़तोड़ कर हास्य पंच मार कर व कभी नीर गोरखपुरी में हंसा कर सब के पेट में दर्द कर दिया। श्रृंगार के कवित्री नंदिनी श्रीवास्तव ने बहुत ही खूबसूरत कविता का पथ किया। कभी विमल गिरेबान में भी खूब हंसाया। उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत नीलम जैन, आभा जैन, रजनी जैन, शिवानी गर्ग, रचना बाटला, ऋतु मांगलिक, तनु अग्रवाल, कनिका तोमर, वीना जयसवाल, आशा पंवार आदि द्वारा सभी का तिलक लगाकर कर और ब्रांच लगाकर स्वागत किया गया। सभी को भोजन की व्यवस्था की गई अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ सभा समाप्त की गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment