Friday, 18 March 2022

स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा 21 से।

छह वर्ष तक के बच्चों काहोगा वजन।

मेरठ 17 मार्च (CY न्यूज) जनपद में 21 से 27 मार्च तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष शिविर का आयोजन करते हुए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सुपोषण के बारे में व्यापक जागरूकता लाने के साथ जन भागीदारी और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए व्यवहार परिवर्तन व पोषण अभियान को आंदोलन बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया-सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न घटकों में शून्य से छह वर्ष के समस्त बच्चों का आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकरण कर वजन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये पंचायत भवन, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिये ग्रामीण, शहरी तथा सेल्फ मोड पर स्पर्धा मंच, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से स्वस्थ बच्चों की लंबाई, ऊंचाई तथा वजनवृद्धि निगरानी तंत्र जी.एम.डी यथा स्टेडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर, इन्फेक्ट वेइंग स्केल से की जाएगी। उन्होंने बताया जिले में शून्यसे छह वर्ष के 219342 बच्चे पंजीकृत है, जिसमें से 5869 कुपोषित 1013 अति कुपोषित हैं। जबकि 212460 सामान्य बच्चे है। विभाग का प्रयास है अधिक से अधिक बच्चों को कुपोषित व अतिकुपोषित के दायरे से बाहर निकाल कर सामान्य श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने बताया लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आवासीय कल्याण संघ, भारतीय चिकित्सा संघ, बाल चिकित्सा संघ, नियोक्ता संघ, स्कूल, शिक्षक, युवा क्लब द्वारा विभाग का सहयोग करते हुए बच्चों के वजन एवं लम्बाई की माप की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...