Friday, 18 March 2022

जनपद में 5.55 लाख बच्चे पियेंगे “दो बूंद जिंदगी की”।

पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च से, 1941 बूथ बनेंगे।

1402 टीम घर-घर जाकर पिलाएंगी बच्चों को ड्राप।

मेरठ 17 मार्च (CY न्यूज) शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए जनपद में रविवार (20 मार्च) से पल पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। जनपद में करीब 5.55 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.प्रवीण गौतम ने दी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में पोलियो ड्रॉप पीने वाले लक्षित बच्चों की संख्या लगभग 5.55 लाख है। उन्होंने अपील की है कि पांच वर्ष तक सभी बच्चों माता-पिता 20 मार्च को अपने क्षेत्र के पोलियो बूथ पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। इसके लिए 1941 बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया-अभियान के दौरान 21 से 25 मार्च तक घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 1402 टीम बनाई गई हैं। इसके अलावा 75 मोबाइल टीम बनाई गयीं हैं, जो निर्माणाधीन साइट और बस स्टेंड पर फोकस करेंगी। अभियान के लिए 246  ट्रांजिट टीम भी बनायी गयी हैं। उन्होंने बताया जो बच्चे अभियान के दौरान किसी कारणवश पोलियो ड्राप पीन से छूट जाएंगे उन्हें मॉप अप राउंड में ड्राप पिलायी जाएगी। यह राउंड 28 मार्च से चलेगा। पल्स पोलियो अभियान में जुटी टीम कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेंगी। उन्होंने अभियान में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है। गौरतलब है कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में यह वायरस अब भी पाया जाता है। वहां से आने जाने वाले लोगों के जरिये इसके फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए एहतियात के तौर पर समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...