Friday, 18 March 2022

अबोध बच्ची छोड़कर नवविवाहिता घर से हुई गायब।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 मार्च (CY न्यूज) दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी क्षेत्र के सुंदरपुर गाँव निवासी विनोद सिंह ने चौकी पुलिस को दिए हुए शिकायती पत्र में बताया है कि बुधवार की शाम उसकी पत्नी घर वालों को बिना बात दुधमुंही बच्ची को छोड़कर घर से फरार हो गई है। पीड़ित ने बताया है कि वह गोरखपुर में रहकर चूड़ी बेचने का कार्य करता है। पीड़ित घर से बाहर था। वह गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर घर लौटा, तब उसको पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोसी विश्राम के घर दोपहर में गई थी। वहीं से बुधवार की शाम घर वालों को बिना बताए फरार हो गई। रात्रि में पीड़ित की माँ ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को भी दी थी। इस संबंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया है कि मामले की तहरीर मिली है। जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...