Saturday, 12 March 2022

33वी एनूवल कान्फ्रेंस में जूटे प्रदेश भर की स्त्री रोग विशेषज्ञ।

जूनियर चिकित्सक महिलाओं से बीमारियों के उपचार की नयी तकनीक सीख सकेंगे।

मेरठ 11 मार्च (CY न्यूज) मेरठ ओ.बी.एस एंड गायनी सोसाइटी के तत्वावधान में मेरठ के हारमनी होटल में तीन दिवसीसय 33 वी एनूवेल यू.पी.सी.ओ.जी कान्फ्रेंस आरंभ हो गये। यू.पी चैप्टर यू.पी.सी.ओ.जी प्रदेश भर के स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं के उपचार में होने वाली नयी तकनीक को जूनियर चिकित्कों का मार्गदर्शन कर करेंगे। कार्यक्रम की आर्गनाईजिग चेयरमैन डा.उषा शर्मा आर्गनाईजर सके्रटरी डा.भाारती माहेश्वरी और कोआर्गनाईजर सक्रेटरी डा.प्रियंका गर्ग ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन चलने वाली कान्फ्रेस में  प्रदेश भर से 400 महिला चिकित्स हिस्सा ले रही है। कान्फ्रेस में बांझपन, सुरक्षित गर्भपात, गर्भवती होने पर महिलाओं को आने वाली परेशानी से बचाने के  लिये कौन-कौन सी नयी तकनीक विकसित हुई है। उसके बारे में  जानकारी दी जााएगी। उन्होने बताया कान्फ्रेस का मकसद मातृ मृत्युदर में कमी लाना है। वर्ममान में देश की मातृ 112 है। उन्होने बताया जूनियर चिकित्सक काफी चीजो से अनभिज्ञ होते है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.शांति कुमारी, डा.विमलेश शर्मा, डा.लतिका  अग्रवाल, डा.जयदीप टांक, डा.कीर्ति दूबे, डा.नरेन्द्र मल्होत्रा, डा.मोनिका सिंह आदि जूनियर  चिकित्सकों को नयी नयी तकनीक की जानकारी देंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.नरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया महिलाओं को स्तन कैंसर, गर्भाश्य कैंसर अक्सर होता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड सकती है। उन्होंने बताया अगर स्तन में गांठे  है तो तत्काल चिकित्सक से परार्मश ले।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...