Saturday, 12 March 2022

थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) थाना सरुरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृहद ग्राम पांचली बुजुर्ग से अभियुक्तगण (1).खालिक पुत्र बाबू नि.ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर मेरठ, (2).आरिफ पुत्र बाबू नि.ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त खालिक उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मसकट (पौना) 12 बोर व 12 बोर के 12 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज बरामद हुए। अभियुक्त खालिक उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं 48/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरूरपुर पर पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त आरिफ उपरोक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुए। अभियुक्त आरिफ उपरोक्त के विरूद्ध मु.अ.सं 49/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरूरपुर पर पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

(1).खालिक पुत्र बाबू नि.ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर मेरठ, (2).आरिफ पुत्र बाबू नि.ग्राम पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

(1).एक अदद मसकट(पौना) 12 बोर व 12 बोर के 12 अदद जिन्दा कारतूस, (2).एक अदद तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

(1).उ.नि.संजय कुमार, (2).उ.नि.जावेद हुसैन, (3).है.का.670 महताब,(4).है.का.797 मनोज कुमार, (5).का.3251 रवेन्द्र, (6).का.409 रवि मलिक, (7).का.2944 जितेन्द्र कुमार।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...