मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) थाना टी.पीनगर पर वादी चन्द्रशेखर गर्ग के भाई के साथ अज्ञात लडको द्वारा वादी के भाई की दुकान के गल्ले से 10-15 हजार रूपये लूट लेने तथा विरोध करने पर वादी के भाई चन्द्रमोहन के दाहिने पैर मे पिस्टल से गोली मार देने के सम्बन्ध मे थाना टी.पी नगर पर मु.अ.सं 84/2022 धारा 394 भादवि पंजीकृत कराया था। थाना टी.पी नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे शामिल बदमाशो में से एक अभियुक्त अतुल उर्फ चिन्टू पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम घाट थाना परतापुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस व घटना मे लूटे रूपयो में से 4000/- रूपये बरामद हुए तथा घटना मे शामिल एक अन्य अभियुक्त सचिन पुत्र संजय नि.ग्राम बाफर थाना जानी मेरठ व एक अन्य अज्ञात की तलाश जारी है। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
1.अभि.अतुल उर्फ चिन्टू पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम घाट थाना परतापुर मेरठ।
बरामदगी का विवरण:
घटना में लूटे गये रूपयो मे से 4000/- रूपये व एक अदद देशी पिस्टल .32 बोर मय जिन्दा कारतूस .32 बोर।
आपराधिक इतिहासः
मु.अ.सं 84/2022 धारा 394 भादवि थाना टी.पीनगर मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
(1).उ.नि अनुज कुमार थाना टी.पी नगर मेरठ, (2).है.का.1125 विजय कुमार थाना टी.पी नगर, मेरठ, (3).का.798 मोहित कुमार थाना टी.पी नगर, मेरठ, (4).का.2192 अनुज कुमार थाना टी.पी नगर मेरठ, (5).का.2986 आशीष कुमार थाना टी.पी नगर मेरठ।
No comments:
Post a Comment