Sunday, 13 March 2022

वेंक्टेश्वरा में ’’हृदय प्रत्यारोपण (कार्डियक ट्रान्सप्रेलेन्टेशन) पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार।

यू.एस (अमेरिका) के विश्व विख्यात हृदय संस्थान ’’मायो हार्ट क्लीनिक के साथ मिलकर ’’कार्डियोवेस्कुलर रिसर्च’’ के लिए काम करेगा विम्स-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 


मेरठ 12 मार्च (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) में अमेरिका स्थित विश्व के सबसे बडे हृदय संस्थान ’’मेयो’’ के सहयोग से ’’कार्डियक ट्राँसपैलेन्टेशन-2022’’ विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें यू.के, यू.एस, कनाडा समेत दुनिया के 16 देशो विख्यात चिकित्सको ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्य अतिथि एवं स्पीकर के रूप में फ्लोरिडा मिनेसोटा (अमेरिका) स्थित विश्व के सबसे बडे हृदय संस्थान ’’मेयो’’ के हृदय प्रत्यारोपण विभाग के निदेश भारतीय मूल के विख्यात कार्डियक सर्जन प्रो.सुधीर एस.कुशवाहा ने ’’सफल हृदय प्रत्यारोपण स्वस्थ हृदय स्पन्दन प्रोसेस’’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा गेस्ट स्पीकर के रूप में यू.के लन्दन स्थित मेडिकल संस्थान के विख्यात चिकित्सक डा.एम.वाई खान ने स्वस्थ दिनचर्या व हृदय की धमनियों में होने वाले ब्लॉकेज एवं उसके बचाव व उपचार पर मेडिकल छात्रो व संस्थान के चिकित्सको को विस्तार से बताया। इसके साथ ही विम्स का ’’हृदय प्रत्यारोपण एवं हृदय रोग पर शोध’’ को लेकर एक साझा करार मेयो संस्थान के साथ हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयो हार्ट संस्थान यू.एस के निदेशक प्रो.सुधीर.एस. कुशवहा डा.फिलिप जे.विलियम, समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, यू.के के डा.एम.वाई खान एवं प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, डीन एकेडिमिक डा.संजीव भट्ट, डा.दीपक अग्रवाल, डा.जसवीर सिंह, डा.ए.एस ठाकुर, डा.इकराम ईलाही, डा.प्रियंका राठौर, डा.अरशद इकबार, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, अंजलि शर्मा, डा.राजेश सिंह, डा.एना ब्राउन, डा.सी.पी कुशवाह, डा.एस.एन साहू, अरूण कुमार गोस्वामी, डा.मोहित शर्मा, एच.आर हेड शिव शंकर, विश्वास त्यागी, एस.एस बघेल, सी.ओ गुरूदयाल सिंह एव मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...