Sunday, 13 March 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 61वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 13 मार्च (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 61वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सम्मानित सदस्य विजय शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत विजय शर्मा ने जरुरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध करा कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने आयोजन में सहयोग करने के लिए विजय शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक, विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सत्यपाल दत्त शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...