Sunday, 13 March 2022

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर (हापुड़) में कृषि विज्ञान में आधुनिक जैविक कृषि विषय पर एक गोष्ठी का हुआ आयोजन।

हापुड़ 13 मार्च (CY न्यूज) रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर (हापुड़) में कृषि विज्ञान में आधुनिक जैविक कृषि विषय पर  एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य  डा.गंगादास सिंह एवं गोष्ठी के मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड से आये  डा.के.एन मौर्य ने माँ सरस्वती की प्रीतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। गोष्ठि में मुख्य वक्ता ग्रीन प्लेनेट बायो प्रोडक्ट के  सीनियर ट्रैनर डा.के.न मौर्य ने आधुनिक जैविक कृषि विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे  प्राचीन भारत में भी हमारे पूर्वजों ने जैविक खेती की थी।टेक्नोलॉजी के इस युग में हमे जैविक कृषि को आधुनिकता के साथ अपनाने की आवश्यकता है।उन्होंने नीम की पत्तियों आक के पौधों व राख जैसी चीजों के महत्व के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि यदि अब भी हमने अपने खान-पान को प्रदूषण मुक्त नही किया तो हमारे देश की औषत आयु घटके 50 वर्ष हो जाएगी। डा.के.एन मौर्य ने बताया कि पिछले 10-12 वर्षों से जैविक खेती पर कार्यकर रहे हैं व विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने खेती में लगने वाले फंगस व विभिन्न कीटो के जैविक उपचार बताये। इस अवसर पर कृषि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा.शुभम सिंह भाटी ने विधार्थियो को संबोधित करते हुए बताया कि जैविक खेती की हमारे जीवन में मुख्य भूमिका है, हमे जैविक कृषि को अपने जीवन मे जरूर अपनाना चाहिए। उंन्होने बताया कि आज के समय मे खेतो में डाले जा रहे विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ हमारे जीवन मे कैंसर जैसी विभिन्न  प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास ने डा.के.एन मौर्य को ट्राफी भेट कर सम्मानित किया तथा बी.एस.सी कृषि के छात्र अमन तोमर, मनीष कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा.पूनम तेवतिया ने किया। इस अवसर पर फॉर्मेसी के प्राचार्य डा.ज़फर वसी, डायरेक्टर डा.पवन तोमर, दीपक गुप्ता, विकास मोहन, शैंकी त्यागी, एस.के गौतम, रिंकेश कुमार, निखिल गुप्ता, राजकुमार वर्मा, अनुज कुमार, शाकिर अली, डा.सरफराज आलम, संजीव कुमार, मोनिका शर्मा, रूचि शर्मा, ममता कोहली, इरम राजपूत, प्रिया, बबीता आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...