Monday, 7 March 2022

महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार शिविर का किया समापन।

मेरठ 06 मार्च (CY न्यूज) मवाना ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिसौला में महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत समापन किया गया। इस शिविर का आयोजन राजकीय फल संस्करण केंद्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा किया गया। शिविर में डा.एम.पी सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान परीक्षण केंद्र, मोदीपुरम, मेरठ द्वारा विभाग में संचालित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को दी जाने वाली अनुदान की योजनाओं पी.एम.एफ.एम.ई , सातवें संस्करण उद्योग नीति-2017 एवं किसान संपदा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई जिनमें क्रमश: 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख, 25 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 50 लाख एवं ब्याज उत्पादन की भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के उपरांत 1 लाख  की ग्रांट दी जाएगी। केंद्र प्रभारी टी.के शर्मा द्वारा विभिन्न पदार्थों से बनाया बताया। इस शिविर का समापन रंजना गौतम, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बिसौला द्वारा किया गया। समापन के अवसर पर रंजना गौतम द्वारा परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा परीक्षण का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। परीक्षण के अवसर पर प्रभारी टी.के शर्मा, प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...