मेरठ/सरधना 06 मार्च (CY न्यूज) हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता ने पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा 5 दिन पूर्व नगर के धर्मपूरा में हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता यामीन ने 3 महिलाओं सहित छह को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी यामीन पुत्र शेरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि 27 फरवरी की रात्रि लगभग 8 बजे उसका पुत्र शाबुददीन व पड़ोसी फैजान पुत्र सलीम, कालन्द रोड़ नई बस्ती छावनी में रिजवान के यहां से पावरलूम का सूत का भीम लेने के लिए गए थे जब वह दोनों रिज़वान के यहां से भीम वापस लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक नईम, सावेज व जावेद पुत्रगण अब्दुल कययूम, कय्यूम पुत्र शेरदीन, सबीला पत्नि अब्दुल कय्यूम व तबस्सुम पत्नि नईम समस्त निवासीगण मौहल्ला नई बस्ती छावनी कालन्द रोड़ सरधना ने उसके पुत्र शाबुददीन को याकूब की डेयरी के पास पकड़ लिया और यह कहते हुए कि तू बहुत नेता बनता है आज तुझे जिन्दा नहीं छोड़ेगें एक राय मशवरा होकर जान से मारने की नियत से हमला करते हुए बुरी तरह से मारपीट की और प्रार्थी के पुत्र शाबुददीन को मरा समझ कर छोड़ कर चले गये, उक्त घटना को आसपास के लोगों ने देखा है तथा पास में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे मे भी कैद है, फैजान की सूचना पर प्रार्थी अन्य लोगों की मदद से शाबुददीन को मरनासण हालत में लक्ष्य हॉस्पिटल कंकरखेड़ा मेरठ में उपचार के लिए ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। जिसकी ईलाज के दौरान 1 मार्च की रात्रि में मृत्यु हो गई। पीड़ित यामीन की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ शव का पंचनामा भर पी.एम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। क्राइम इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सावेज व जवेद पुत्रगण अब्दुल कयूम को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के पास चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment