मेरठ 09 मार्च (CY न्यूज) रेडियो नगीन 107.8 एफ.एम द्वारा आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला उपलब्धि‘‘ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड रेडियो नगीन 107.8 एफ.एम के स्टेशन हेड कुँवर ज़ीशान ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज को प्रदान करते हुए सम्मानित किया। डा.शल्या राज को यह अवार्ड महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की उपलब्धि के सम्बन्ध में मिला। डा.शल्या राज देश में प्रभावशाली सशक्त महिला के रूप में यूथ आइकॉन बनकर उभर रही है जो महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। डा.शल्या राज के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो ने उन्हें देश की सबसे सशक्त महिला की सूची में शुमार कर दिया है। सम्मान प्राप्त करने पर डा.शल्या राज ने रेडियो नगीन 107.8 एफ.एम को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा साबित करके समाज एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और इसमें विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशहित में योगदान देने के हेतु प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने डा.शल्या राज एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डा.शल्या राज सशक्त नारी के रूप में विश्वविद्यालय का नेतृत्व करके देश की महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य कर रही हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment