मेरठ 09 मार्च (CY न्यूज) विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होनी वाली मतगणना पर मेरठ ही नहीं पूरे उप्र में शराब की दुकाने बंद रहेंगी। उप्र के अलावा उत्तरांचल और पंजाब जैसे प्रदेशों में भी चुनावी मतगणना के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी के बालाजी ने जिले में मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी विदेशी मदिरा की दुकानों को मतगणना से पूर्व से ही और मतगणना की समाप्ति तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानी 10 मार्च को सभी विदेशी मदिरा दुकान, गोदाम, बार, कैन्टीन को 10 मार्च को मतगणना की समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने समस्त होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान व किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में भी स्प्रिटयुक्त, किवित, अल्कोहल युक्त मादक पदार्थ या अन्य पदार्थ की बिक्री उपभोग एवं परिवहन, वितरण नहीं किए जाने के निर्देश भी दिए। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को जिले के सभी मदिरा दुकानों को पूर्ण रूप से बंद करवाने को कहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment