मेरठ 09 मार्च (CY न्यूज) रंगदारी नहीं देने के विरोध में बदमाशों ने आटा कारोबारी पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आटा कारोबारी पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। पूरी घटना सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घर पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकत कालोनी तारापुरी निवासी हाजी इकराम आटा कारोबारी हैं। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी बैठक में थे। तभी कॉलोनी निवासी तीन बदमाश पहुंचे और उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मागी। आरोप है कि विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। आरोप है कि बदमाशों ने उनके ऊपर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने मोहसीन, यूनुस और नौशाद के खिलाफ रंगदारी और हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश दी थी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। बता दें दो साल पहले भी आरोपियों ने कारोबारी से रंगदारी मागी थी। नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट की थी। पीड़ित ने रंगदारी और लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालाकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment